फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़मौत को छूकर वापस आ गया ये चालाक मुर्गा, वायरल वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

मौत को छूकर वापस आ गया ये चालाक मुर्गा, वायरल वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर अक्सर कई अनोखे वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं। इनमें कई सारे वीडियोज ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमारी सांसे अटकी रह जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस...

मौत को छूकर वापस आ गया ये चालाक मुर्गा, वायरल वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Thu, 01 Apr 2021 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया पर अक्सर कई अनोखे वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं। इनमें कई सारे वीडियोज ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमारी सांसे अटकी रह जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मुर्गे ने जो काम किया है, उसे देखकर आप यही कहेंगे कि ये मुर्गा तो मौत को छूकर वापस आ गया। आप सोच रहे होंगे आखिर मुर्गे ने ऐसा भी कौन सा बड़ा कारनामा कर दिखाया कि जो इतना ज्यादा हैरान कर देने वाला है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक मुर्गा मगरमच्छ के सर पर बैठा नजर आ रहा है। मुर्गे को देखकर साफ पता चल रहा है कि वह इस बात से बिल्कुल बेफिक्र है कि मौका मिलते ही मगरमच्छ उसे अपना शिकार बना लेगा। इस बीच वीडियो में जो होता है वो आपको हैरान करने के लिए काफी होगा।

दरअसल मगरमच्छ के सिर पर बैठा मुर्गा धीरे-धीरे उसके मुंह की और बढ़ रहा होता है, लेकिन मगरमच्छ बिना हिले-डुले सही मौके के इंतजार में नजर आता है। इस बीच मुर्गा धीरे-धीरे आगे बढ़ता ही जाता है और एक वक्त ऐसा आता है जब मुर्गा मगरमच्छ के मुंह के करीब पहुंच जाता है, जहां से वह मुर्गे को शिकार बना सकता है। लेकिन चालाक मुर्गा उसके मुंह के पास तो आते ही इतनी तेजी में वहां से आगे बढ़ता है कि मगरमच्छ उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश तो पूरी करने के बावजूद उसका कुछ नहीं कर पाता है। इसके बाद मुर्गा वहां से तुरंत ही रफूचक्कर हो जाता है।

अब इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर हैरानी जता रहे हैं और मुर्गे के बुद्धिमानी की दाद दे रहे हैं। यब वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। वहीं कई लोगों ने तो इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "2020 से 2021... फिर 2021 की शुरुआत.... बस ऐसी ही है।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें