बेटा मना रहा था 18वां जन्मदिन, पिता ने गिफ्ट में दी 5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी कार; देखें VIDEO

Apr 11, 2024 12:21 pm ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share Share
Follow Us on

बेटे ने लिखा, “मेरे सपनों की कार के उपहार के साथ मेरे 18वें जन्मदिन को जादुई बनाने के लिए मेरे पिता विवेक कुमार रूंगटा को अत्यधिक प्यार और आभार! आपका प्यार और समर्थन मेरे लिए सब कुछ है।''

बेटा मना रहा था 18वां जन्मदिन, पिता ने गिफ्ट में दी 5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी कार; देखें VIDEO

Viral News: किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसका जन्मदिन सर्वश्रेष्ठ दिन और उस मौके पर मिला उपहार सबसे खूबसूरत उपहार होता है। अगर गिफ्ट ने दी हो तो खुशियों में चार चांद लग जाती है। 18 साल के एक युवक के जीवन में ऐसा पल आया जिसे वह शायद ही भूल पाए। जी हां, एक बिजनेसमैन पिता ने अपने बेटे को उसके 18वें जन्मदिन पर उपहार के तौर पर 5 करोड़ की एक चममाती कार उपहार में दी। बर्थडे गिफ्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पिता अपने बेटे को उसके सपनों की कार गिफ्ट में दे रहे हैं। इसकी कीमात करोड़ है। इस कार का नाम लेम्बोर्गिनी हुराकन एसटीओ है। विवेक कुमार रूंगटा और उनके बेटे तरुष का यह वीडियो देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।

तरुष ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मेरे सपनों की कार के उपहार के साथ मेरे 18वें जन्मदिन को जादुई बनाने के लिए मेरे पिता विवेक कुमार रूंगटा को अत्यधिक प्यार और आभार! आपका प्यार और समर्थन मेरे लिए सब कुछ है।''

वीडियो में रूंगटा अपने बेटे के साथ लेम्बोर्गिनी के शोरूम में प्रवेश करते हैं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, पीले रंग की लग्जरी कार का अनावरण होता है। अंत में तरुष अपने पिता को गले लगाता है। वीडियो पिछले महीने पोस्ट किया गया था। इसे 11 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके हजारों लाइक्स और शेयर किया गया है।

इस वीडियो को लेम्बोर्गिनी अबू धाबी और दुबई के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी पोस्ट किया गया है।

लोगों ने इस वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक शख्स ने लिखा, “बहुत बढ़िया सवारी. बधाई हो!" एक अन्य ने कहा, "बधाई हो भाई, आपकी यात्रा शानदार रही"।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।

एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।

हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।

काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsवायरल न्यूज़ Son was celebrating his 18th birthday father gifted him a Lamborghini car worth Rs 5 crore watch VIDEO
;;;