फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़पाकिस्तान में विदेशी लड़कियों के साथ शर्मनाक हरकत, मां-बेटी से भीड़ ने की छेड़खानी | Video वायरल

पाकिस्तान में विदेशी लड़कियों के साथ शर्मनाक हरकत, मां-बेटी से भीड़ ने की छेड़खानी | Video वायरल

विदेशी पर्यटक मां और बेटी को कुछ लोग घेरे हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये घटना पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे महिला और उसकी बेटी डरी सहमी नजर आ रही है।

पाकिस्तान में विदेशी लड़कियों के साथ शर्मनाक हरकत, मां-बेटी से भीड़ ने की छेड़खानी | Video वायरल
Amit Kumarलाइव हिन्दुस्तान,इस्लामाबादWed, 17 Aug 2022 04:50 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हमारे यहां 'अतिथि देवो भव' अर्थात मेहमान को भगवान का रूप कहा जाता है। लेकिन पाकिस्तान में मेहमानों के साथ एक ऐसी गंदी हरकत का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर घूमने आईं दो विदेशी लड़कियों के साथ भीड़ ने शर्मनाक हरकत की। इस घटना का Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पाकिस्तान अपना आजादी दिवस 14 अगस्त को मनाता है। इसी दिन की ये घटना है। वीडियो में दो विदेशी पर्यटक मां और बेटी को कुछ लोग घेरे हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये घटना पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे महिला और उसकी बेटी डरी सहमी नजर आ रही है। वे किसी तरह उस जगह से निकलना चाहती हैं। इस बीच लोग उन पर तरह-तरह की कमेंट करते भी नजर आ रहे हैं। कुछ लोग अपने मोबाइल फोन पर उनका वीडियो भी बना रहे हैं। 

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, इस्लामाबाद पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) पर राजधानी के एक पार्क शकरपेरियन हिल्स में महिलाओं से छेड़खानी करने के आरोप में चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरफ्तारी हुई है। आबपारा पुलिस स्टेशन में सोमवार (15 अगस्त) को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें कहा गया है कि पुरुषों की भीड़ ने स्वतंत्रता दिवस पर विदेशी महिलाओं को परेशान किया और उनका अपमान किया। इसके बाद, अज्ञात पुरुषों के खिलाफ भी पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने आज जारी एक बयान में कहा कि सज्जाद अहमद, अदील करीम, रियाज खान और जकीरुल्लाह के रूप में पहचाने गए चार संदिग्ध तक्षशिला के रहने वाले हैं। इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने डॉन डॉट कॉम को बताया, "हमने संदिग्धों से घटना का वीडियो भी हासिल किया है।" उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डेटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण की मदद से पुरुषों की पहचान की गई। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें