फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़महिला ने अपना मुंह इतना बड़ा खोला, गिनीज बुक में दर्ज हो गया नाम

महिला ने अपना मुंह इतना बड़ा खोला, गिनीज बुक में दर्ज हो गया नाम

एक महिला के नाम एक बड़ा ही रोचक वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया है। महिला का नाम सामंथा रैम्सडेल है और ये अमेरिकी महिला एक बार में अपने मुंह में पूरा सेब भर लेती है। इस महिला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड...

महिला ने अपना मुंह इतना बड़ा खोला, गिनीज बुक में दर्ज हो गया नाम
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 Jul 2021 04:31 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

एक महिला के नाम एक बड़ा ही रोचक वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया है। महिला का नाम सामंथा रैम्सडेल है और ये अमेरिकी महिला एक बार में अपने मुंह में पूरा सेब भर लेती है। इस महिला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह महिला तब फेमस हुई जब उसके वीडियोज टिकटॉक पर वायरल हो गए।

दरअसल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक मुंह के बड़े आकार की वजह से महिला को कभी उसके आसपास के लोग चिढ़ाते थे, लेकिन आज उसी की वजह से उनका नाम गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला 6.52 सेंटीमीटर (2.56 इंच) तक मुंह खोल सकती है, महिला ने अपने मुंह के बड़े आकार को दिखाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। 

महिला ने बताया कि उसने अपनी बोरियत से छुटकारा पाने के लिए एक बार टिकटॉक अकाउंट बनाया था और जल्द ही उस पर वीडियोज डालने शुरू कर दिए। इंटरनेट यूजर्स उसके मुंह के आकार को लेकर हैरान थे, जो सामान्‍य से कहीं अधिक है। ऐसे में उनके फॉलोअर्स ने उन्‍हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रयास करने की सलाह दी।

धीरे-धीरे वह महिला वायरल हो गई। महिला ने अपने स्थानीय दंत चिकित्सक से संपर्क किया। डॉक्टर्स ने जब उसका मुंह नापा तो वे हैरान रह गए। आखिर में महिला ने वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बना डाला। इसी दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के खिताब के लिए उसका नाम भेजा गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें