Video: घर में लगे पौधे में ऐसे छुपा बैठा था जहरीला सांप, वीडियो देखकर डर जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक बेहद की खतरनाक वीडियो वायरल हो रही है जिसे देखकर आप खौफ खा जाएंगे। वीडियो में घर में लगे पौधे के नीचे जहरीला सांप छुपा बैठा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखकर आप भी डर जाएंगे।

सांप का तो नाम सुनकर भी इंसान खौफ खा जाता है। अगर गलती से घर में सांप निकल जाए तो इंसान चीखकर इधर से उधर भागने लगता है और सांप के घर से बाहर निकालने के बाद भी उसके मन में खौफ बना रहता है। सांप का डर ही कुछ ऐसा है जो चढ़ जाए तो उतरने का नाम नहीं लेता। अक्सर सांपों की खतरनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। ऐसी ही एक और वीडियो अब वायरल हो रही है जिसमें घर में लगे पौधे में एक सांप मिला है। वीडियो देखकर आप भी घर में पौधे लगाने से पहले कई बार सोचेंगे।
वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पौधे के गमले के नीचे सांप छुपा बैठा है। धीरे-धीरे उस सांप को बाहर निकाला जाता है तो पता चलता है कि ये रैटल स्नेक है जो काफी ज्यादा जहरीला होता है। वीडियो में सांप को देखकर आप वाकई डर जाएंगे। घर में पौधे लगाना एक आम बात है और अगर ऐसे उसमें जहरीले सांप छुपकर बैठ जाएं तो उसका काफी नुकसान भी कभी भी हो सकता है।
पौधे के गमले में छुपे में जहरीले सांप की वीडियो को इंस्टाग्राम पर alexthecrittercatcher पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी तादाद में लोग देख चुके हैं। दो लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। काफी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।