Hindi Newsवायरल न्यूज़ Ram Mandir woman reached Ram Mandir with gold brick donated all her jewellery after seeing Ram Lalla
सोने की ईंट लेकर राम मंदिर पहुंची थी महिला, रामलला को देख दान कर दिए अपने सारे गहने

सोने की ईंट लेकर राम मंदिर पहुंची थी महिला, रामलला को देख दान कर दिए अपने सारे गहने

संक्षेप:

Ram Mandir: वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला रामलला को देख भाव विभोर हो उठी। इसके बाद उसने जो भी गहने पहने थे, रामलला को को अर्पण कर दिया। लोग महिला की भक्ति की खूब सराहना कर रहे हैं।

Apr 21, 2024 12:32 pm ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, अयोध्या।
share Share
Follow Us on

Ayodhya Ram Mandir: रामनवमी के अवसर पर बड़े ही धूमधाम से पूरे देशभर में भगवान राम की पूजा-अराधना की गई। अयोध्या स्थित राम मंदिर में भी भव्य तैयारी की गई थी। इस दिन भगवान राम का 'सूर्य तिलक' भी किया गया। सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली से अयोध्या आई एक महिला राम मंदिर के लिए सोने की ईंट लेकर पहुंची थी। उसने करीब दो किलो सोना दान कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला रामलला को देख भाव विभोर हो उठी। इसके बाद उसने जो भी गहने पहने थे, रामलला को को अर्पण कर दिया। लोग महिला की भक्ति की खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा।' दावा किया जा रहा है कि यह रामवनमी दिन की घटना है।
 

आपको बता दें कि राम मंदिर को 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद सिर्फ एक महीने में 25 किलोग्राम सोने और चांदी के आभूषण सहित लगभग 25 करोड़ रुपये का दान मिला था। राम मंदिर ट्रस्ट ने बताया था कि 25 करोड़ रुपये की राशि में चेक, ड्राफ्ट और मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय में जमा की गई नकदी के साथ-साथ दान पेटियों में जमा राशि भी शामिल है। हालांकि बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए चंदे की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

रामलला को उपहार स्वरूप मिले सोने-चांदी के आभूषणों और बहुमूल्य सामग्रियों के मूल्यांकन के लिए उन्हें पिघलाने और रख-रखाव की जिम्मेदारी भारत सरकार टकसाल को सौंपी गई है। भारतीय स्टेट बैंक और ट्रस्ट के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसके मुताबिक स्टेट बैंक दान, चेक, ड्राफ्ट और नकदी एकत्र करने और इसे बैंक में जमा करने की पूरी जिम्मेदारी लेगा।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।