फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़अब गौरव वसान ने शेयर किया बुजुर्ग महिला का जूस बेचते VIDEO, मदद के लिए लोगों ने बढ़ाए हाथ

अब गौरव वसान ने शेयर किया बुजुर्ग महिला का जूस बेचते VIDEO, मदद के लिए लोगों ने बढ़ाए हाथ

अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक बूढ़ी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि महिला की उम्र 75-80 वर्ष के आसपास...

अब गौरव वसान ने शेयर किया बुजुर्ग महिला का जूस बेचते VIDEO, मदद के लिए लोगों ने बढ़ाए हाथ
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 31 Jul 2021 06:51 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक बूढ़ी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि महिला की उम्र 75-80 वर्ष के आसपास है। महिला इस वीडियो में जूस बनाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि गरीबी में जीने वाली यह महिला किसी तरह जूस बेच कर अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। वीडियो में महिला ग्राहकों को जूस बेचती नजर आ रही हैं। 

एक खास बात यह है कि इस वीडियो को मशहूर ब्लॉगर गौरव वसान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को कई लोगों ने देखा है। बताया जा रहा है कि महिला की यह दूकान अमृतसर के रानी दा बाग इलाके में है। बुजुर्ग महिला को काम करते देख सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी मदद के लिए भी हाथ बढ़ाया है। ट्विटर पर भी यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर पर कई यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद स्थानीय प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि वो महिला की मदद करें। कई लोगों ने महिला से उनका बैंक अकाउंट नंबर भी मांगा है ताकि वो उनकी आर्थिक सहायता कर सकें। कई लोगों ने बुजुर्ग महिला की तारीफ की है। 

आपको याद दिला दें कि साल 2020 में गौरव वसान ने ही दिल्ली के एक बुजुर्ग कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 'बाबा का ढाबा' नाम से यह वीडियो काफी मशहूर हुआ था। बुजुर्ग दंपत्ति का यह ढाबा दिल्ली के मालवीय नगर में था। उस वक्त ढाबा पर ग्राहकों के ना आने से इस दंपत्ति की कमाई नहीं हो रही थी। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किये जाने के बाद ना सिर्फ ढाबा पर रातोंरात लोगों की भीड़ बढ़ गई बल्कि कई लोगों ने बुजुर्ग दंपत्ति की आर्थिक रूप से मदद भी की थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें