ब्रिटेन: राजकुमारी डायना की शादी के केक का टुकड़ा होगा नीलाम
ब्रिटिश राजकुमारी डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी के केक का टुकड़ा उनकी शादी के 40 साल बाद नीलाम किया जाएगा। यह इस साल 11 अगस्त को नीलाम होगा। जमा हुआ यह टुकड़ा 29 जुलाई, 1981 की शादी के 23 आधिकारिक...
इस खबर को सुनें
ब्रिटिश राजकुमारी डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी के केक का टुकड़ा उनकी शादी के 40 साल बाद नीलाम किया जाएगा। यह इस साल 11 अगस्त को नीलाम होगा। जमा हुआ यह टुकड़ा 29 जुलाई, 1981 की शादी के 23 आधिकारिक वेडिंग केक में से एक का है।
दरअसल, वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीलामी घर ने एक विस्तृत बयान में बताया कि यह ठीक उसी तरह की स्थिति में है जैसा मूल रूप में बनाया गया था। यह अच्छी स्थिति में लगता है, लेकिन हम इसे खाने की सलाह नहीं देते हैं.
नीलामीकर्ता डोमिनिक विंटर ने केक के टुकड़े पर एक अनुमान लगाया है, जिसका वजन लगभग 200 से 300 पाउंड है। क्लेरेंस हाउस की सदस्य मोयरा स्मिथ को यह केक का टुकड़ा दिया गया था। इसके बाद स्मिथ के परिवार ने 2008 में यह केक बेच दिया, लेकिन यह अब 11 अगस्त को फिर से नीलामी के लिए तैयार है।
इससे पहले भी कई मौकों पर ब्रिटिश राजकुमारी डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी के केक का टुकड़ा नीलामी के लिए रखा जा चुका है। यह पहली बार नहीं होगा जब शाही शादी के केक के एक टुकड़े को बेचा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बार टुकड़ों को काफी ऊंची कीमत में नीलाम किया जा चुका है।
बता दें कि राजकुमारी डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी 29 जुलाई 1981 को लंदन में हुई थी। 16 साल की उम्र में डायना पहली बार चार्ल्स से मिली थीं। तब चार्ल्स 29 साल के थे और डायना की बड़ी बहन सारा से मिलने आए थे। इसके बाद कई मौकों पर डायना और चार्ल्स मिलते रहे। फिर 1981 में दोनों ने शादी कर ली।