फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़ रोडवेज नहीं ये प्लेन है! उतरने वाला था जहाज, तभी मुसाफिर ने खोला दरवाजा, फिर जो हुआ..

रोडवेज नहीं ये प्लेन है! उतरने वाला था जहाज, तभी मुसाफिर ने खोला दरवाजा, फिर जो हुआ..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक प्लेन के अंदर कुछ यात्री बैठे हुए हैं। इस दौरान उनके बाल और कपड़े हवा में लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। आखिर उनके बीच ऐसी स्थिति कैसे पैदा हुई?

 रोडवेज नहीं ये प्लेन है! उतरने वाला था जहाज, तभी मुसाफिर ने खोला दरवाजा, फिर जो हुआ..
Himanshu Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 26 May 2023 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया के दौर में कई ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरानी से भर जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फर्ज करिए कि आप प्लेन में सफर कर रहे हैं। तभी कोई आसमान में ही प्लेन का दरवाजा खोल दे.. तो क्या होगा! ऐसी सिर्फ जेम्स बॉन्ड और सलमान खान की फिल्मों में ही देखने को मिलता है। मगर ये सच है। दरअसल दक्षिण कोरिया के दाएगू एयरपोर्ट पर एक प्लेन उतरने की तैयारी कर रहा था। तभी एक मुसाफिर ने उस प्लेन का दरवाजा खोल दिया। फिर क्या था। उसके ऐसा करते ही चीख-पुकार मच गई।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि प्लेन में कई यात्री सवार हैं। खिड़की के पास बैठे कुछ यात्रियों के बाल और कपड़े लहराते हुए नजर आ रहे हैं। जाहिर है दरवाजा खोलने की वजह प्लेन में हवा का बहाव तेज हो गया होगा जिससे ऐसी स्थिति पैदा हो गई होगी। 

बताया जा रहा है कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है। प्लेन का दरवाजा खोले जाने के दौरान कई मुसाफिरों को सांस की दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लेन लैंड करने के बाद दरवाजा खोलने वाले मुसाफिर से पूछताछ की जा रही हैं कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया? 

इस वीडियो उमाशंकर सिंह के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो 12 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें