तोते ने टैलेंट दिखाते हुए चोंच से कलाकारी कर बना डाला ये अनोखा डिजाइन, देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों और पक्षियों से जुड़े कई सारे वीडियोज देखने को मिलते हैं। इनमें से बहुत से वीडियो ऐसे होते हैं, जिनमें ये पक्षी या जानवर कोई ऐसी अनोखी हरकत कर देते हैं जिसे देखकर...

सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों और पक्षियों से जुड़े कई सारे वीडियोज देखने को मिलते हैं। इनमें से बहुत से वीडियो ऐसे होते हैं, जिनमें ये पक्षी या जानवर कोई ऐसी अनोखी हरकत कर देते हैं जिसे देखकर भरोसा-सा नहीं होता है। इनकी ऐसी हरकतों पर या तो हम हैरान रह जाते हैं या फिर हमारे दिमाग में एक सवाल उठ खड़ा होता है कि आखिर इसने ऐसा किया कैसे?
हाल ही में भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक तोता है, जो अपने टैलेंट से सभी को हैरान कर दे रहा है। इस तोते ने अपनी चोंच का इस्तेमाल करते हुए एक डिजाइन बना डाला। अब इस डिजाइन को देखकर चौंक रहे हैं कि आखिर इतनी सफाई से इस तोते ने ऐसा किया कैसे?
दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लाल और पीले रंग का कलफुल तोता अपनी चोंच से एक कैलेंडर के पन्नों को कतर रहा है। इस बीच कैलेंडर के पन्नों को कतरते हुए जाने-अनजाने में वह कैलेंडर के कागजों पर एक डिजाइन-सी आकृति बना देता है। उसके इसी टैलेंट को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इन कागजों को जब वह अपने चोंच से कतरता है, तो देखते हुए लगता है जैसे तोते की चोंच नहीं बल्कि कोई मशीन चल रही हो, जो एकदम सटीक आकार में कागज को काट रही हो।
बस फिर क्या था, अब यह वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे जमकर पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर कई सारे मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिले हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि इतना सटीक तो किसी कैंची से भी कागज ना कटे। वहीं कई लोगों ने यह भी कहा कि ये तोते की चोंच है या कोई मशीन।


