फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़मुंबई लोकल ट्रेन में खोल दिया चलता-फिरता रेस्टोरेंट, यूजर्स बोले- वाह! क्या स्टार्टअप है

मुंबई लोकल ट्रेन में खोल दिया चलता-फिरता रेस्टोरेंट, यूजर्स बोले- वाह! क्या स्टार्टअप है

आर्यन कटारिया और सार्थक सचदेवा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। इसमें ये लोग लोकल ट्रेन में यात्रा करने वालों से बातचीत करके उनका अनुभव भी शेयर करते हैं।

मुंबई लोकल ट्रेन में खोल दिया चलता-फिरता रेस्टोरेंट, यूजर्स बोले- वाह! क्या स्टार्टअप है
Niteesh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,मुंबईMon, 20 Nov 2023 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई लोकल ट्रेन को इस महानगर का दिल कहा जाता है। सैकड़ों लोग हर दिन इस पर सवार होकर अपने ऑफिस जाते हैं। घूमने-फिरने के मकसद से भी इस ट्रेन का खूब इस्तेमाल होता है। जिन लोगों ने मुंबई लोकल ट्रेन से यात्रा की है उन्हें पता है कि यहां के ज्यादातर प्लेटफार्मों पर स्नैक्स मिल जाते हैं। हालांकि, लंबी यात्राओं के दौरान कई बार लोगों को गरमा-गरम खाने की इच्छा भी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दो लड़कों ने लोकल ट्रेनों में चलता-फिरता रेस्तरां बना दिया है। यह जिस तरह का यूनिक स्टार्टअप है, उसकी सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हो रही है। 

आर्यन कटारिया और सार्थक सचदेवा ने यह स्टार्टअप शुरू किया है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। इसमें ये लोग लोकल ट्रेन में यात्रा करने वालों से बातचीत करके उनका अनुभव भी शेयर करते हैं। कटारिया और सचदेवा का कहना है कि उन्होंने मुंबई लोकल ट्रेन में फाइव स्टार रेस्टोरेंट चालू किया है। वीडियो में ये बताते हैं कि जिस तरह का यह स्टार्टअप है उसके बारे में तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। दोनों ने इसे टेस्टी टिकट नाम दिया है और यात्रियों के बीच इसे लेकर इनविटेशन कार्ड भी बांटे हैं।

पहले यात्रियों को दिया गया इनविटेशन कार्ड
कटारिया और सचदेवा ने बताया, 'जब लोगों को हमारा इनविटेशन कार्ड मिला तो वे हैरान रह गए। उन्हें इस बात का भरोसा ही नहीं हुआ कि मुंबई लोकल में ऐसा कुछ हो सकता है।' लोगों को इनविटेशन देने के बाद ओपनिंग डे भी आता है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों लड़के ट्रेन के यात्रियों को गरमा-गरम खाना परोस रहे हैं। इसमें जलेबी, सॉस के साथ मैगी और स्वीट डेजर्ट जैसी डिश शामिल हैं। यात्रियों को जो खाना परोसा जाता है उसे ये लोग अपने साथ बड़े से बैग में लेकर आते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि यात्रा के दौरान गर्म खाना पाकर लोग बहुत खुश हैं और इनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े