फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़अस्तबल में घुसकर अचानक घोड़े से संबंध बनाने लगा शख्स, कोर्ट ने सुनाई यह सजा

अस्तबल में घुसकर अचानक घोड़े से संबंध बनाने लगा शख्स, कोर्ट ने सुनाई यह सजा

उसकी करतूत कैमरे में पकड़ी गई तब जाकर उस पर मामला दर्ज कराया गया। जब अधिकारियों ने जांच शुरू की तो सारा सच सामने आ गया और बाद में डीएनए सैंपल से भी सच्चाई सामने आ गई।

अस्तबल में घुसकर अचानक घोड़े से संबंध बनाने लगा शख्स, कोर्ट ने सुनाई यह सजा
Gauravलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 04 Jul 2022 09:47 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दुनियाभर से रेप के कई मामले सामने आते रहते हैं और तमाम मामलों में कोर्ट द्वारा सजा भी सुनाई जाती है लेकिन अमेरिका से एक ऐसा रेप का मामला सामने आया जिसके बारे में सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। यहां उस शख्स को सजा सुनाई गई है जिसने घोड़े के अस्तबल में घुसकर घोड़े से संबंध बनाया। उसकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के टेक्सास शहर की है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स को हाल ही में कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई है। उसने कोर्ट में अपनी करतूत स्वीकार किया है। उसने खुद बताया कि करीब एक साल पहले ऐसा तीन बार किया था। उसकी करतूत सामने ना आती लेकिन यह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

गलती से खाते में पहुंच गई 286 महीने की सैलरी, नौकरी छोड़कर गायब हो गया शख्स

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस शख्स का नाम बुगोमा है और इस शख्स को सीसीटीवी कैमरे में नग्न हालत में अस्तबल में घूमते हुए पकड़ा गया था। इसके तुरंत बाद अस्तबल के मालिक ने देखा कि उसके दो घोड़े घायल हो गए थे। इलाज के दौरान चिकित्सक ने पाया कि जानवरों का यौन उत्पीड़न किया गया था। लेकिन तब किसी को बुगोमा पर शक नहीं हुआ।

हालांकि उसकी करतूत कैमरे में पकड़ी गई तब जाकर उस पर मामला दर्ज कराया गया। जब अधिकारियों ने जांच शुरू की तो सारा सच सामने आ गया और बाद में डीएनए सैंपल से भी सच्चाई सामने आ गई। फिलहाल बुगोमा को घोड़े के साथ रेप का दोषी पाया और उसे 10 साल जेल की सजा सुना दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें