फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़बीच सड़क शख्स ने किया जबरदस्त 'फ्लाइंग डांस', लोग बोले- देसी जैक्सन

बीच सड़क शख्स ने किया जबरदस्त 'फ्लाइंग डांस', लोग बोले- देसी जैक्सन

कई बार ऐसा होता है जब सड़क किनारे या गली में लोग ऐसा डांस करते हैं जो जमकर वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर जबरदस्त डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स का...

बीच सड़क शख्स ने किया जबरदस्त 'फ्लाइंग डांस', लोग बोले- देसी जैक्सन
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 Sep 2021 06:37 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कई बार ऐसा होता है जब सड़क किनारे या गली में लोग ऐसा डांस करते हैं जो जमकर वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर जबरदस्त डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स का डांस देखकर लोगों ने इसे देसी जैक्सन करार दे दिया। हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह शख्स नशे में है।

दरअसल, इस वीडियो को कई लोगों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि छोटे कद का यह शख्स धमाकेदार डांस कर रहा है। उसके मूव्स गजब के हैं। वह कभी उछलकर नीचे आता है तो कभी कुछ ऐसा करता है जैसे माइकल जैक्सन के स्टेप को कॉपी कर रहा है। पैंट-शर्ट में दिख रहा यह शख्स खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। किसी ने कहा कि शख्स को किसी डांस प्रतियोगिता में भेज देना चाहिए तो किसी ने कहा कि इसे खूब वायरल कर दो। इसी बीच कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि ऐसा लग रहा है मानों यह नशे में है। हालांकि कुछ ने इस दावे को फेक कहा और बताया कि नहीं ये नशे में नहीं है।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि यह नहीं मालूम चल पाया है कि यह वीडियो किस राज्य का है या किस शहर का है। लेकिन लोग इसे शेयर खूब कर रहे हैं यहां देखें वीडियो..

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें