फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान शख्स ने किया कुछ ऐसा, तुरंत चली गई जान

अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान शख्स ने किया कुछ ऐसा, तुरंत चली गई जान

ब्राजील के एक शहर से बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की मौत उस समय हुई जब वह अपने जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। इस दौरान शख्स के करीबी दोस्त और रिश्तेदार इकठ्ठा थे। सब जन्मदिन...

अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान शख्स ने किया कुछ ऐसा, तुरंत चली गई जान
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 23 Sep 2021 03:42 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ब्राजील के एक शहर से बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की मौत उस समय हुई जब वह अपने जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। इस दौरान शख्स के करीबी दोस्त और रिश्तेदार इकठ्ठा थे। सब जन्मदिन की बधाई दे रहे थे और कुछ लोग केक काटकर उसका जन्मदिन मना रहे थे। तभी एक घटना सबकी आंखों के सामने घटी और उस शख्स की मौत हो गई।

दरअसल, यह मामला ब्राजील का है। 'फॉक्स फाइव न्यूज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम गिल्सन है और वह अपने जन्मदिन की पार्टी में दोस्तों का स्वागत कर रहा था। उसके सभी दोस्त वहां पहुंचे हुए थे। इस शख्स के बारे में कहा जाता था कि यह बहुत ही दिलदार आदमी था और दोस्तों पर खूब पैसे उड़ाया करता था। उसने पार्टी के लिए बियर का एक बड़ा सा ड्रम मंगाया हुआ था।

इसी बीच किसी ने सूचना दी कि बियर का एक बड़ा सा ड्रम जो आया हुआ है, उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ गई हैं और वह खुल नहीं रहा है। इसके बाद खुद शख्स ने यह निर्णय लिया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ इसे खोलेगा। शख्स जब उस बड़े से ड्रम को खोलने की कोशिश कर रहा था तभी कुछ ऐसा हुआ कि उसका एक हिस्सा इस शख्स के सिर पर इतनी तेजी से लगा कि वह बेहोश हो गया। 

जैसे ही शख्स बेहोश हुआ सब लोग उसी की तरफ दौड़ पड़े, लोग जब तक समझ पाते कि क्या हो गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों को समझ नहीं आया कि यह कैसे हो गया। जिस जगह पर थोड़ी देर पहले नाच-गाना और मस्ती चल रही थी, वहां ये हादसा होने के बाद सभी हैरान रह गए। शख्स के दोस्तों को इतना दुख और पछतावा हुआ कि वे लोग सिर्फ लगातार रो रहे थे।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि जिस शख्स की मौत हुई है, उसको कैंसर था। इसके बावजूद भी वह अपनी जिंदगी बहुत ठाठ से जी रहा था और अपने सभी दोस्तों को बहुत प्यार करता था। शख्स के परिवार में उसकी पत्नी और बेटा भी हैं। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच भी कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें