फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़पीठ पर बैग टांग, घोड़े पर सवार होकर रोजाना दफ्तर जा रहा ये शख्स, जानें क्यों

पीठ पर बैग टांग, घोड़े पर सवार होकर रोजाना दफ्तर जा रहा ये शख्स, जानें क्यों

कार-बाइक और यहां तक कि साइकिल से दफ्तर तो सभी लोग जाते हैं। क्या आपने कभी किसी शख्स को घोड़े पर ऑफिस जाते देखा है? महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहने वाले शेख यूसुफ आजकल पीठ पर बैग टांग, घोड़े पर सवार...

पीठ पर बैग टांग, घोड़े पर सवार होकर रोजाना दफ्तर जा रहा ये शख्स, जानें क्यों
ANI,मुंबईTue, 15 Mar 2022 10:19 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कार-बाइक और यहां तक कि साइकिल से दफ्तर तो सभी लोग जाते हैं। क्या आपने कभी किसी शख्स को घोड़े पर ऑफिस जाते देखा है? महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहने वाले शेख यूसुफ आजकल पीठ पर बैग टांग, घोड़े पर सवार होकर दफ्तर जा रहे हैं। ये उनका शौक नहीं, बल्कि मजबूरी है। लगातार महंगे होते पेट्रोल से तंग आ गए और उन्होंने अपनी बाइक के बजाय घोड़े पर बैठकर ऑफिस जाना उचित समझा।

शेख यूसुफ, वाईबी चव्हाण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बतौर लैब असिस्टेंट कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि तेल की बढ़ती कीमतों के बीच उन्हें दफ्तर जाने के लिए घोड़े की सवारी किफायती लगती है। यूसुफ के घर और कॉलेज की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। पहले वे रोजाना अपनी बाइक से दफ्तर जाते थे, लेकिन पेट्रोल खर्च बढ़ने से उन्हें दिक्कत होने लगी।

यूसुफ का कहना है कि कुछ महीने पहले उनकी बाइक खराब हो गई। लॉकडाउन होने के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी नहीं थी। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते उन्होंने अपनी बाइक की मरम्मत नहीं करवाई। इसके बजाय, उन्होंने 40 हजार रुपये में एक घोड़ा खरीद लिया।

यूसुफ ने अपने घोड़े का नाम जिगर रखा है। अब वह रोजाना अपने जिगर पर सवार होकर कॉलेज आते-जाते हैं। यूसुफ के मुताबिक जिगर एक काठियावाड़ी नस्ल का घोड़ा है। इसकी उम्र चार साल है। घोड़े से ऑफिस जाना, बाइक से ज्यादा किफायती है। साथ ही घुड़सवारी स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें