kerala vlogger Muhammad ali Jinnah beaten by women for sharing-obscene-photos केरल के जिन्ना को महिलाओं ने पीटा, कपड़े फाड़े; युवतियों के अश्लील वीडियो करता था वायरल, Viral-news Hindi News - Hindustan
Hindi Newsवायरल न्यूज़ kerala vlogger Muhammad ali Jinnah beaten by women for sharing-obscene-photos

केरल के जिन्ना को महिलाओं ने पीटा, कपड़े फाड़े; युवतियों के अश्लील वीडियो करता था वायरल

केरल के पलक्कड़ जिले में महिलाओं के एक ग्रुप ने व्लॉगर को रस्सियों से बांधा और फिर जमकर पिटाई कर दी। उस पर युवतियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 29 July 2024 06:11 PM
share Share
Follow Us on
केरल के जिन्ना को महिलाओं ने पीटा, कपड़े फाड़े; युवतियों के अश्लील वीडियो करता था वायरल

केरल के पलक्कड़ जिले में महिलाओं के एक ग्रुप ने व्लॉगर को रस्सियों से बांधा और फिर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान युवक के कपड़े भी फाड़ दिए। पिटाई की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि पिटाई करने वाली महिलाएं तमिलनाडु से उसकी खोज में केरल आईं थीं। शख्स पर युवतियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है। 

मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु की महिलाओं के एक समूह ने कथित तौर पर कई युवतियों की अश्लील तस्वीरें प्रसारित करने के आरोप में केरल के एक व्लॉगर की पिटाई कर दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी का नाम कोट्टाथारा चंटकदा निवासी मुहम्मद अली जिन्ना है। महिलाओं ने उसे पीटने से पहले बांध लिया था।

महिलाओं के समूह द्वारा व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उसने महिलाओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर प्रसारित किया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का romantic_jinna_official नाम से इंस्टाग्राम पर पेज है, जिस पर वो महिलाओं के अश्लील तस्वीरें पोस्ट किया करता था।

ये महिलाएं तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों से हैं और पलक्कड़ के अगाली में जिन्ना की तलाश में आई थीं। जिन्ना को ढूंढ़ते ही उन्होंने उसे पकड़ लिया, बांध दिया और पीटना शुरू कर दिया। उधर, पुलिस को मामले की जानकारी मिली और वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा आरोपी को रिहा कर दिया। घटना के बाद, पुलिस ने आरोपी युवक के साथ-साथ उस पर हमला करने वाली महिलाओं के समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।