फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़गैर के साथ मसाज पार्लर में इश्क लड़ा रहा था पति, महिला ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर मचा बवाल

गैर के साथ मसाज पार्लर में इश्क लड़ा रहा था पति, महिला ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर मचा बवाल

थाईलैंड के शहर फुकेट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति को मसाज पार्लर में किसी गैर महिला के साथ पकड़ लिया। वायरल वीडियो में पत्नी ने गैर महिला की जमकर धुनाई की।

गैर के साथ मसाज पार्लर में इश्क लड़ा रहा था पति, महिला ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर मचा बवाल
Himanshu Tiwariलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 29 Jan 2023 02:13 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

थाईलैंड के फुकेट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने पति का पीछा करते हुए मसाज पार्लर पहुंच गई। जैसे ही पत्नी ने उसे गैर महिला के साथ देखा तो हंगामा खड़ा हो गया। बाद में पत्नी ने सरेआम उस महिला की पिटाई कर दी।

न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक, फुकेट की रहने वाली एक महिला को पहले से ही अपने पति पर शक था। वह अपने पति पर निगरानी रखती थी। जैसे ही उसने पति का पर्स देखा तो उसका शक यकीन में बदल गया।  पर्स में दिखाई दे रही तस्वीर में उसका पति गैर महिला के मसाज पार्लर में नजर आ रहा था।

इस घटना के बाद महिला ने मीडिया अपने रिश्ते और पति की बेवफाई के बारे में बताया। महिला ने कहा,  "मुझे अपने पति की बेवफाई के सबूत उसके पर्स में मिले। मैं यह जानने के लिए उत्सुक थी कि आखिर वह जाता कहां है। जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि वह मसाज पार्लर में दूसरी महिला संग फिजिकल रिलेशन बनाने जाता था। इस जानकारी से मैं डर गई कि क्योंकि सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज घर तक आ सकते हैं और हम सभी इससे पीड़ित हो सकते हैं।"

इस बात से हैरान पति जब मसाज पार्लर में गैर महिला के साथ था, तभी पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसे देखकर पति हैरान रह गया। शख्स की पत्नी गैर महिला के साथ उसे देखकर भड़क गई और उस महिला की पिटाई कर दी। फिर क्या था लात-घूसों की बौछार हुई और दोनों तरफ से बाल खींचे गए। शख्स की पत्नी ने महिला को जमीन पर गिरा कर उसे पीटा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह घटना रिकॉर्ड हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें