फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़Viral Video: आसान नहीं है बिल्ली को ब्रश कराना, खुद ही देखिए हालत

Viral Video: आसान नहीं है बिल्ली को ब्रश कराना, खुद ही देखिए हालत

सोशल मीडिया पर एक बिल्ली की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में बिल्ली की दांत सफाई की जा रही है। दांत सफाई के लिए ब्रश का इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

Viral Video: आसान नहीं है बिल्ली को ब्रश कराना, खुद ही देखिए हालत
लाइव हिंदुूस्तान,नई दिल्लीSun, 15 May 2022 10:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

इंसान की तरह जानवरों की दांत की सफाई भी अच्छी रहती है। हालांकि, जंगली जानवरों के दांत साफ करना तो सोचने के लिए भी खतरनाक है लेकिन लोग अपने पालतु जानवरों के दांत जरूर साफ करते हैं। खासतौर पर कुत्तों की दांत सफाई की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन इस बार बिल्ली के दांतों पर ब्रश की वीडियो ट्रेंडिंग में है। इस वीडियो में एक बिल्ली के दांत साफ किए जा रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। 

यूं तो बिल्ली के दांतों को ब्रश करना आसान टास्क नहीं है लेकिन मालिक ने काफी हिम्मत और प्यार के साथ कैट के फेस को पकड़ा हुआ है और दांतों की सफाई कर रहा है। आप देख सकते हैं कि दांतों की सफाई के लिए एक लाल कलर का ब्रश भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ब्रश बिल्ली के दांतों पर आराम-आराम से रगड़ा जा रहा है। बिल्ली का चेहरा पकड़ा हुआ
है, इसलिए उसे चुपचाप ये कराना भी पड़ रहा है। 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को cats.all.day पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को हजारों की तादाद में लोग देख चुके हैं। काफी संख्या में लोग वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं। काफी लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स के जरिए अपने रिएक्शन भी दिए हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें