फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शेयर किया खास वीडियो, देखकर आप भी कहेंगे वाह

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शेयर किया खास वीडियो, देखकर आप भी कहेंगे वाह

विश्व रिकॉर्ड बनना अपने आप में बड़ी बात होती है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दुनिया भर में बनने वाले इन सारे रिकॉर्ड्स का लेखा-जोखा रखता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने एक खास वीडियो शेयर किया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शेयर किया खास वीडियो, देखकर आप भी कहेंगे वाह
Deepakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 02 Dec 2022 03:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

विश्व रिकॉर्ड बनना अपने आप में बड़ी बात होती है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दुनिया भर में बनने वाले इन सारे रिकॉर्ड्स का लेखा-जोखा रखता है। नवंबर में बनने वाले कुछ ऐसे अनोखे रिकॉर्ड्स को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शेयर किया है। इन्हें वीडियो फॉर्म में प्रस्तुत किया गया है। इनमें सबसे रोमांचक करने वाला वीडियो है, जिसमें एक व्यक्ति एक मिनट के अंदर सबसे ज्यादा बार तालियां बजाता है। 

लोग कर रहे हैं तारीफ
करीब 8 मिनट के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया में लोग इसकी खूब तारीफ कर रही हैं। वीडियो में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की झलक देखने को मिल रही है। इसमें आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के प्रभाकर रेड्डी का वह रिकॉर्ड भी है, जिसमें वह एक मिनट में 303 अखरोट को हथेली से तोड़ते हैं। वहीं, तमिलनाडु, कांचीपुरम के इलावसरन एस हाथ पीछे करके सभी अल्फाबेट्स टाइप करते हैं। उन्होंने यह कारनामा महज 6.71 सेकंड कर दिखाया।

कई वीडियोज को किया गया शेयर
इसके अलावा मंगलुरू, कर्नाटक के ब्रैंडन जॉन चलती साइकिल पर 10.07 सेकंड के भीतर रोटेटिंग पजल को सॉल्व करते हैं। केरल के केवी सैदलवाई भी इस वीडियो में हैं, जिन्होंने महज एक मिनट के भीतर कराते से पेंसिल तोड़ने का कीर्तिमान बनाया था। वर्ल्ड रिकॉर्ड का रिकॉर्ड रखने वाली इस वैश्विक संस्था ने इन्हें ‘सिंपली इंक्रेडिबल’ का है। ट्वीट में लिखा गया है कि नवंबर में बनाए गए रिकॉर्ड अविश्वसनीय थे। बुधवार को ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को 24000 बार देखा जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें