अपने नवजात बच्चे को गोद में उठाते ही रोने लगा पिता, वीडियो वायरल
कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिसे देखकर लोगों का मन खुश हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने बच्चे को गोद में जैसे ही उठाता है, वह खुद रोने लगता है।...
इस खबर को सुनें
कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिसे देखकर लोगों का मन खुश हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने बच्चे को गोद में जैसे ही उठाता है, वह खुद रोने लगता है। यह शख्स पहली बार पिता बना है और यह वीडियो अस्पताल से ही वायरल हुआ है।
दरअसल, इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह वीडियो कहां का है और किस अस्पताल का है लेकिन इस वीडियो में इमोशन को देखकर यूजर्स की आंखों में भी आंसू आ गए। इस क्लिप में दिख रहा है कि डॉक्टर जब शख्स के नवजात बेटे को लेकर उसके पास पहुंचे तो वह बेसब्री से इंतजार कर रहा था।
डॉक्टर ने शख्स की गोद में उसके बेटे को देते हुए कहा अपने बेटे को लीजिए। इसके बाद नवजात की गोद में उसे सौंप दिया। बच्चे को गोद में लेकर वह शख्स इतना भावुक हो गया कि उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वह अपने आंसुओं को नियंत्रित नहीं कर पा रहा था, वह अपने बच्चे के साथ लिपट गया और उसे गले लगा लिया।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि पहली बार पिता ने अपने नवजात बच्चे को गोद में पकड़ा है। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को थोड़ा भावुक कर दिया। साथ ही तमाम यूजर इस पोस्ट पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कहा कि यह जीवन का सबसे खूबसूरत पल है। यहां देखें वीडियो..
First-time father holds his newborn baby for the first time. (🎥:Chrisxia29_)
— GoodNewsCorrespondent (@GoodNewsCorres1) September 19, 2021
pic.twitter.com/C7s63CMpGv