महारानी एलिजाबेथ के ताबूत के पास खड़ा रॉयल गार्ड अचानक गिरा, वीडियो

By Gaurav
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वीडियो में दिख रहा है कि रॉयल गार्ड की यूनिफॉर्म पहने वह गार्ड अचानक से बेहोश हो गया और जमीन पर गिर गया। रॉयल गार्ड के गिरने के बाद वहां मौजूद अन्य गार्ड उसे उठाते हैं।

royal guard fainted

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम जारी है। उनका ताबूत लंदन आ चुका है। यहां स्थित वेस्टमिंस्टर हॉल में परंपरा के अनुसार लोग 18 सितंबर तक महारानी के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि महारानी के ताबूत के पास खड़ा एक रॉयल गार्ड अचानक गिर गया। उसे तत्काल वहां से उठाया गया।

दरअसल, महारानी का शव 14 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल से लंदन के बकिंघम पैलेस लाया गया था। इसके बाद वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया था। यह गार्ड उनके ताबूत के पास ड्यूटी दे रहा था। बताया गया कि यह एक बुजुर्ग गार्ड है जो स्वास्थ्य कारणों के चलते अचानक गिर गया और वह लंबे समय से वहां खड़ा भी था।

वीडियो में दिख रहा है कि रॉयल गार्ड की यूनिफॉर्म पहने वह गार्ड अचानक से बेहोश हो गया और जमीन पर गिर गया। रॉयल गार्ड के गिरने के बाद वहां मौजूद अन्य गार्ड उसे उठाते हैं। बताया गया कि हालांकि थोड़ी देर में जमीन पर गिरे गार्ड को होश आ गया था। इसके बाद उसे थोड़ी देर आराम भी दिया गया।

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गार्ड बुजुर्ग था और उसकी उम्र ज्यादा थी। फिलहाल इस घटना के बाद महारानी के अंतिम संस्कार में लगे गार्ड्स की ड्यूटी लगातार बदलने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल यहां देखें यह वायरल वीडियो.. 

Gaurav

लेखक के बारे में

Gaurav

GAURAV PRABHAT PANDEY

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।