खाने की तलाश में पहुंचा हाथी एक बिल्डिंग के अंदर फंस गया, और फिर..

By Gaurav
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वीडियो में दिख रहा है कि एक हाथी एक बिल्डिंग में फंसा हुआ है। वह इससे बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहा है, वह बाहर के एक गेट पर पहुंचकर फंसा था लेकिन उसने हार नहीं मानी।

elephant viral video

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में दो हाथी घुसे तो वहां हड़कंप मच गया था। अब एक वैसी ही घटना सामने आई है जब एक बिल्डिंग में एक हाथी घुसा। इस वीडियो की मजेदार बात यह है कि हाथी इस बिल्डिंग से झुककर बड़े ही आराम से निकल रहा है। बताया जा रहा है कि हाथी इस बिल्डिंग में खाने की तलाश में गया हुआ था।

दरअसल, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर किया है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी साकेत बडोला ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक हाथी एक बिल्डिंग में फंसा हुआ दिख रहा है। वह इससे बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहा है, वह बाहर के एक गेट पर पहुंचकर फंसा था लेकिन उसने हार नहीं मानी।

आखिरकार यह हाथी कुछ ही देर में सफलतापूर्वक बिल्डिंग से बाहर निकल आया। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वह छोटे से दरवाजे के जरिए बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। पहले उसने आगे के दोनों घुटनों को झुकाया और फिर इसके बाद पीछे का हिस्सा झुकाकर बाहर निकल आया। जब हाथी बरामदे में पहुंचा तो दोबारा फिर उसने ऐसा ही किया।

इस वीडियो को साकेत बडोला के अलावा वन अधिकारी सुशांत नंदा ने भी शेयर किया है। उन्होंने तो यह भी बताया कि हाथी के पास किसी भी स्तनपायी की तुलना में बेहतर गंध रिसेप्टर्स हैं। कुत्तों की तरह वे भी भोजन को दूर से सूंघ सकते हैं चाहे कितने मील दूर हो। इस पूरी घटना को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया। यहां देखें वीडियो.. 

बता दें कि पिछले दिनों ऐसा ही एक वीडियो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी छावनी स्थित एक अस्पताल से सामने आया था। जब एक हाथी अस्पताल की बिल्डिंग के अंदर एक हॉल का राउंड लेते हुए दिखाई दे रहा था जबकि दूसरा हाथी दरवाजे की तरफ झुका हुआ नजर आ रहा है। दोनों को वहां से बाद में हटाया गया था।

Gaurav

लेखक के बारे में

Gaurav

GAURAV PRABHAT PANDEY

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsवायरल न्यूज़ खाने की तलाश में पहुंचा हाथी एक बिल्डिंग के अंदर फंस गया, और फिर..