Dolly Chaiwala who served tea to Bill Gates is going viral again विंडोज 12 का ब्रैंड ऐंबेसडर! फिर वायरल हो रहे बिलगेट्स को चाय पिलाने वाले डॉली चायवाला, Viral-news Hindi News - Hindustan
Hindi Newsवायरल न्यूज़ Dolly Chaiwala who served tea to Bill Gates is going viral again

विंडोज 12 का ब्रैंड ऐंबेसडर! फिर वायरल हो रहे बिलगेट्स को चाय पिलाने वाले डॉली चायवाला

बिलगेट्स को चाय पिलाकर फेमस हुए डॉली चायवाला सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल होरहे हैं। दरअसल उनको लेकर एक जोक शेयर किया जा रहा है कि वह विंडोज 12 के ब्रैंड ऐंबेसडर बनने वाले हैं।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 9 April 2024 08:41 PM
share Share
Follow Us on
विंडोज 12 का ब्रैंड ऐंबेसडर! फिर वायरल हो रहे बिलगेट्स को चाय पिलाने वाले डॉली चायवाला

बिल गेट्स को अपनी टपरी पर चाय पिलाने वाले डॉली चायवाला एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। डॉली पहले भी सोशल मीडिया पर दिखाई देते थे। उनका अतरंगी अंदाज उन्हें खास बना देता है। सोशल मीडिया पर उनको लेकर अब जोक बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि माइक्रोसॉफ्ट के आने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 12 का उन्हें ब्रैंड ऐंबेसडर बनाया जाएगा। 

दरअसल इंस्टाग्राम पर बिंदु टाइम्स नाम के अकाउंट से इस तरह की एक पैरोडी शेयर की गई। इसके बाद लोगों ने इसे हाथों हाथ लिए और सोशल मीडिया पर जोक बनने लगे। बिंदू टाइम्स ने स्पष्ट लिखा था कि यह व्यंग्य मात्र है। इसपर माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

बता दें कि डॉली चायवाला की टपरी नागपुर में है। बिलगेट्स भारत दौरे के समय उनकी टपरी पर पहुंचे और चाय पी। बाद में उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। डॉली चायवाला का पहले से भी इंस्टाग्राम पर 'डॉली की टपरी' नाम से पेज था। उनका पहनावा और अंदाज के साथ ही चाय बनाने का स्टाइल लोगों को टपरी तक खींच लाता है। वहीं चाय पीने के बाद भी लोग जायके की तारीफ करते हैं। 

बिलगेट्स का वीडियो वायरल होने के बाद जब डॉली से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि वह किसको चाय पिला रहे हैं। उन्हें पता नहीं लगा कि वह माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिलगेट्स हैं। उन्होंने बाद में न्यूज एजेंसी में बातचीत में कहा था, मुझे नहीं पता था कि यह कौन हैं। बस इतना जानता था कि विदेश से कोई आया है और उन्हें चाय पिलानी है। अगले दिन पता चला कि मैंने किसको चाय पिलाई है। 

डॉली चायवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चाय पिलाने की इच्छा जताई थी। बताया जाता है कि डॉली चायवाला पिछले 10 साल से नागपुर में टपरी लगा रहे हैं। उन्होंने 10वीं के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी। पहले भी वह सोशल मीडिया पर फेमस थे और चाय से अच्छी कमाई कर रहे थे। वहीं बिलगेट्स को चाय पिलाने के बाद उनकी दुकान पर लाइन ही लगी रहती है। 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।