फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़ऑस्ट्रेलिया में एक साल में 22 पुरुषों ने दिया बच्चों को जन्म

ऑस्ट्रेलिया में एक साल में 22 पुरुषों ने दिया बच्चों को जन्म

ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल 22 पुरुषों ने गर्भधारण करने के बाद बच्चों को जन्म दिया है। जन्म देने वालों में से सभी 22 पुरुष ट्रांसजेंडर हैं। इन पुरुषों का नाम उन 228 पुरुषों की लिस्ट में शामिल हो गया...

ऑस्ट्रेलिया में एक साल में 22 पुरुषों ने दिया बच्चों को जन्म
हिन्दुस्तान टीम,कैनबराFri, 09 Aug 2019 02:51 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल 22 पुरुषों ने गर्भधारण करने के बाद बच्चों को जन्म दिया है। जन्म देने वालों में से सभी 22 पुरुष ट्रांसजेंडर हैं। इन पुरुषों का नाम उन 228 पुरुषों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने पिछले 10 साल में बच्चों को जन्म दिया था। डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन सर्विस ने बर्थ रेट से संबंधित डेटा जारी किया है।

2009 तक नहीं थे कोई आधिकारिक आंकड़े
इससे पहले 2009 तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी या आंकड़ा सामने नहीं आया था। दरअसल, सेक्स चेंज(जेंडर चेंज) से मर्द बनने के बाद भी बच्चे को जन्म देने के मामले सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे मर्दानगी पर सवाल करार दिया है। लोगों का कहना है कि यदि कोई पुरुष बच्चे को जन्म देता है तो वह असल में कभी मर्द हो ही नहीं सकता। 

जेंडर को लेकर सोच बदलें 
इस बारे में ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का कहना है- मर्दानगी का मतलब हर किसी के लिए अलग होता है। संभव है कि जिसने सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाया हो, वह इस बारे में सोचता हो। लेकिन उसके सोचने का तरीका उतना रूढ़िवादी न हो जैसा अन्य लोगों का होता है। उसे शायद बच्चे को जन्म देने में कोई दिक्कत नहीं है  न ही वह इसे मर्दानगी पर सवाल मानता है। सबको अपनी तरह से जीने का अधिकार है। प्रोफेसर ने सलाह दी कि अब समय आ गया है कि समाज जेंडर को लेकर अपनी सोच बदलें।

जापानी इंसेफेलाइटिस के खात्मे में मदद करेगी एजोला घास, जानें क्या है इसमें खास

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें