पाकिस्तान में आतंकियों से डरे चीनी कर्मचारी, AK-47 लेकर कर रहे काम

Gaurav लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान कितना भी अमन, चैन और शांति की बात करे लेकिन समय-समय पर उसकी पोल अपने आप ही खुल जाती है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें चीन का एक इंजीनियर AK-47 लेकर काम कर रहा...

पाकिस्तान में आतंकियों से डरे चीनी कर्मचारी, AK-47 लेकर कर रहे काम

पाकिस्तान कितना भी अमन, चैन और शांति की बात करे लेकिन समय-समय पर उसकी पोल अपने आप ही खुल जाती है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें चीन का एक इंजीनियर AK-47 लेकर काम कर रहा है। यह तस्वीर ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक यात्री बस में हुए विस्फोट के चलते नौ चीनी इंजीनियरों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। 

दरअसल, पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी कर्मचारियों की AK-47 के साथ कई तस्‍वीरें वायरल हुई हैं। ये तस्वीरें चाइना पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर (CPEC ) के साइट की हैं। जब से चीनी कर्मचारियों से भरी बस को निशाना बनाया गया तभी से ही चीन के कर्मचारी सतर्क हो गए। और चीन के कर्मचारी खुद अपनी सुरक्षा भी करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि एक तथ्य यह भी है कि पाकिस्तान में चीन द्वारा गठित एक स्पेशल सिक्युरिटी डिविजन (SSD) काम करती है, जिसका काम पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों को सुरक्षित रखना है। पाकिस्तान पर भी चीनी कर्मचारियों की सुरक्षा का जिम्मा है, इसके बावजूद भी पाकिस्तान में कई जगहों पर चीनी नागरिक असुरक्षा की भावना में रहते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्‍तान ने चीनी प्रोजेक्ट और नागरिकों की सुरक्षा के लिए 30 हजार जवानों को तैनात किया है लेकिन फिर भी हमले सामने आ रहे हैं। बस हमले में नौ चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई थी। पाकिस्‍तानी सेना के कई जवान भी मारे गए थे। पाकिस्‍तान ने इस हमले को पहले हादसा बताया लेकिन उसे फिर मानना पड़ा कि विद्रोहियों ने यह हमला किया था।

यह घटना ऊपरी कोहिस्तान जिले में उस समय हुई जब बस दसू शहर जा रही थी। मारे गए लोगों में फ्रंटियर कोर के दो जवान और बस चालक भी शामिल हैं। इस घटना के बाद इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत होने वाले बांध निर्माण कार्य को स्थगित करने की घोषणा की गई थी. इतना ही नहीं हादसे की जांच के लिए चीन को पाकिस्‍तान पर भी भरोसा नहीं है, उसने चीनी जांचकर्ताओं को भेजा है। 

घटना के बाद चीन-पाकिस्तान के बीच होने वाली महत्वपूर्ण बैठक रद्द होने की जानकारी चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रमुख मेजर जनरल असीम बाजवा ने दी। बाजवा ने ट्वीट कर कहा,' सीपीईसी की यह बैठक अब ईद के बाद होगी। CPEC पर जेसीसी-10 की बैठक जो 16 जुलाई 2021 को होने वाली थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही एक नई तारीख का एलान किया जाएगा। 

Gaurav

लेखक के बारे में

Gaurav

GAURAV PRABHAT PANDEY

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।