फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़रेप के आरोप में गिरफ्तार पॉप स्टार, दीपिका पादुकोण के साथ भी किया था काम

रेप के आरोप में गिरफ्तार पॉप स्टार, दीपिका पादुकोण के साथ भी किया था काम

चीनी कनाडाई पॉप स्‍टार क्रिस वू को रेप के आरोप के चलते चीन में गिरफ्तार कर लिया गया है। क्रिस वू पर काफी गभींर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि 30 वर्षीय क्रिस वू ने कई महिलाओं का रेप किया है। इस...

रेप के आरोप में गिरफ्तार पॉप स्टार, दीपिका पादुकोण के साथ भी किया था काम
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 02 Aug 2021 02:35 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

चीनी कनाडाई पॉप स्‍टार क्रिस वू को रेप के आरोप के चलते चीन में गिरफ्तार कर लिया गया है। क्रिस वू पर काफी गभींर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि 30 वर्षीय क्रिस वू ने कई महिलाओं का रेप किया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि क्रिस ने उसके शराब के नशे में धुत होने का फायदा उठाया। क्रिस वू एक हॉलिवुड फिल्‍म में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ भी नजर आ चुके हैं।

दरअसल, सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के टॉप सेलेब्रिटीज में शामिल क्रिस वू पर कई महिलाओं ने सिलसिलेवार तरीके से एक के बाद एक आरोप लगाए हैं। हाल ही में क्रिस वू पर एक 19 वर्षीय छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि जब वह 17 साल की थी तब उसकी मुलाकात पॉप स्टार से हुई थी। उसने बताया कि पहले उसे शराब पिलाया गया इसके बाद उसका रेप हुआ। इसी के बाद क्रिस वू पर आरोपों की झड़ी लग गई।

क्रिस वू पर आरोप लगाने के बाद से ही कई अन्य महिलाएं भी आगे आईं हैं। उन्होंने पॉप स्टार पर अनुपयुक्त व्यवहार करने और रेप का आरोप लगाया है। कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वू के ख‍िलाफ अब तक 24 से अध‍िक लड़कियों ने ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर आरोप लगाए हैं। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्रिस वू ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। 

इसी बीच चीनी पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार रात के समय क्रिस वू को गिरफ्तार कर लिया है। ग्लोबल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अगर आरोप तय होते हैं, तो क्रिस वू को चीन में ही सजा पूरी करनी होगी. इस मामले में उन्हें 10 साल की सजा हो सकती है। 

चूंकि क्रिस वू कनाडाई मूल के भी हैं इसलिए अगर वह दोषी पाए गए तो सजा पूरी करने के बाद ही उन्हें कनाडा प्रत्यर्पित किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ चीनी सोशल मीडिया पर क्रिस वू की जमकर आलोचना हो रही है। हालांकि क्रिस वू लगातार इस आरोपों का खंडन कर रहे हैं।

बता दें कि क्रिस वू 2017 में आई फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण  नजर आए थे। फिल्म में दीपिका के अलावा उनकी भी अहम भूमिका थी। इसी बीच करीब एक दर्जन ब्रांड ने क्रिस पर आरोप लगने के बाद उनसे नाता तोड़ लिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें