फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़शादी में दूल्हे ने दुल्हन को सरेआम किया किस, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ

शादी में दूल्हे ने दुल्हन को सरेआम किया किस, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ

शादियों में कभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसे लोग हमेशा याद रखते हैं। दूसरी ओर से दूल्हा और दुल्हन के दोस्त और रिश्तेदार जमकर मजा लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें...

शादी में दूल्हे ने दुल्हन को सरेआम किया किस, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 21 Jun 2021 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

शादियों में कभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसे लोग हमेशा याद रखते हैं। दूसरी ओर से दूल्हा और दुल्हन के दोस्त और रिश्तेदार जमकर मजा लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा और दुल्हन बेहद रोमांटिक अंदाज में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। यह मस्ती सभी के सामने और कैमरे पर करते हुए नजर आए हैं। 

दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें दूल्हा हंसते हुए दुल्हन को पहले अपने गोद में उठा लेता है और घुमाने लगता है। दूल्हा यही नहीं रूका, खुशी के मारे वह अपनी होने वाली बीवी को सरेआम किस कर लेता है। हालांकि, बीवी को थोड़ी शर्म जरूर आर थी लेकिन दूल्हा भला कहा मानने वाला। किस करते हुए देख लोग भी हूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

दूल्हा और दुल्हन का सरेआम किस करते हुए यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 6 जून को शेयर किया गया था। हालांकि, वीडियो कब और कहां का है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें