फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़हथकड़ी लगाकर गर्लफ्रेंड को कार की छत पर बांधा, फिर पूरे शहर में घुमाया

हथकड़ी लगाकर गर्लफ्रेंड को कार की छत पर बांधा, फिर पूरे शहर में घुमाया

कपल अक्सर अपने प्रेम और विश्वास को दिखाने के लिए अजीब कारनामें किया करते रहते हैं। रूस के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने ऐसा ही कुछ किया जो ना सिर्फ वायरल हो गया बल्कि लोग उसकी आलोचना भी करने लगे। इस...

हथकड़ी लगाकर गर्लफ्रेंड को कार की छत पर बांधा, फिर पूरे शहर में घुमाया
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 04 Aug 2021 10:10 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कपल अक्सर अपने प्रेम और विश्वास को दिखाने के लिए अजीब कारनामें किया करते रहते हैं। रूस के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने ऐसा ही कुछ किया जो ना सिर्फ वायरल हो गया बल्कि लोग उसकी आलोचना भी करने लगे। इस युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत पर बांध दिया इसके बाद पूरे शहर में घुमाया। इस घटना का वीडियो युवक ने खुद शेयर किया है।

दरअसल, यह घटना रूस की राजधानी मास्को की है। यहां लोग सड़कों पर एक नजारा देखकर हैरान रह गए जब एक युवक एक लड़की को कार की छत पर बांधकर उसे घुमा रहा था। इस युवक का नाम सर्गेई कोसेन्को है। यह रूस का एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। युवक ने स्टंट के दौरान शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर शहर में घुमाया। इस दौरान सैकड़ों लोग दोनों को देखते रहे।

वीडियो में दिख रहा है सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर सड़क पर निकल पड़े। इस दौरान सर्गेई का एक हाथ, हथकड़ी से उनकी गर्लफ्रेंड के हाथ से बंधा था। उसने लड़की को छत पर रस्सी और टेप से भी बांधा गया था। कार को सर्गेई खुद ड्राइव कर रहे थे।

सर्गेई मजे से अपनी गर्लफ्रेंड को कार की रूफ पर रस्सी और टेप से बांधकर शहर की सड़कों पर घुमा रहा है और आते-जाते लोग हैरानी से इस नजारे को देख रहे हैं। दोनों के हाथ का साथ ना छूट जाए इसके लिए हथकड़ी भी लगाई हुई है।

हालांकि प्यार को टेस्ट करने का उसका ये तरीका लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग उसकी आलोचना भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं उसके ऊपर पुलिस ने मोटा जुर्माना भी लगाया है। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। हालांकि इस हरकत के लिए उसने माफी भी मांगी है। यहां देखें वीडियो..

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें