फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़'जन्नत' की सैर बन गई जहन्नुम, 100 लोगों को लेकर डूबने लगी नाव, चौंका देगा वायरल VIDEO

'जन्नत' की सैर बन गई जहन्नुम, 100 लोगों को लेकर डूबने लगी नाव, चौंका देगा वायरल VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 100 यात्रियों से भरी एक नाव समुद्र डूबती हुई नजर आ रही है। लोग इस अपनी जान बचाने के लिए लाइव जैकेट पहन कर कूदते हुए नजर आ रहे हैं।

'जन्नत' की सैर बन गई जहन्नुम, 100 लोगों को लेकर डूबने लगी नाव, चौंका देगा वायरल VIDEO
Himanshu Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 17 Nov 2023 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

बहामास में नासाउ के उत्तर में लोकप्रिय पर्यटन स्थल ब्लू लैगून द्वीप की ओर रवाना एक फेरी समुद्र के लहरों को झेल नहीं पाई और पलट गई। इस द्वीप की शानदार खूबसूरती की वजह से इसकी तुलना 'स्वर्ग' के की जाती है। मगर फेरी में सवार लोगों को नहीं पता था 'स्वर्ग' तक पहुंचने का रास्ता उनके लिए जहन्नुम बन जाएगा। इस हादसे में कोलोराडो की एक 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 100 लोगों से भरी डबल-डेकर नाव अपनी यात्रा में लगभग आधे घंटे बाद ही पलट गई। इस खौफनाक मंजर का एक वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि डरे हुए यात्री को लाइफ जैकेट पहने और डूबती नाव से पानी में कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही नाव ने अपना संतुलन खोना शुरू किया यात्री सुरक्षा के लिए पानी में कूदने लगे। आस-पास की नावें पानी में मौजूद लोगों की मदद करने के लिए भी सामने आईं। मगर दुर्भाग्य से बुजुर्ग महिला की इस हादसे में मौत हो गई।

ब्लू लैगून द्वीप के एक बयान में कहा गया , "यात्रियों और पांच स्टाफ सदस्यों का पता लगा लिया गया और उन्हें द्वीप पर लाया गया। दो यात्रियों को अतिरिक्त देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया।" उनके बयान के अनुसार, रॉयल बहामास रक्षा बल, ब्लू लैगून और अन्य जहाजों ने लोगों को किनारे तक लाने में सहायता की। इसके अलावा, स्थानीय अधिकारियों ने अमेरिकी दूतावास को भी घटना की सूचना दी गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो में वह क्षण दिख रहा है कि बहामास के लोकप्रिय पर्यटन स्थल ब्लू लैगून द्वीप की ओर जाते समय डूबती नाव से यात्री अपनी सुरक्षा के लिए छलांग लगाने लगते हैं। इस मंजर को देख सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें