दिव्यांग लड़के के सुरों को सुनकर पसीजा लोगों का दिल; Video वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक दिव्यांग लड़का माइक लेकर गाना सुनाता नजर आ रहा है। उसकी सिंगिंग सुनकर इंटरनेट पर लोग हैरान नजर आए और लड़के की तारीफ भी की है।
इस खबर को सुनें
इंटरनेट की दुनिया आश्चर्य से भरी है और प्रतिभाशाली लोगों की वीडियो आए दिनों वायरल होता रहते हैं। इन दिनों दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दिव्यांग बच्चा अपनी सिंगिंग से सभी को चौंका रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लड़के के सुर लगाने की कला देख लोग हैरत में हैं।
47 सेकेंड के वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़का 90 के दशक के मशहूर गाने को गा रहा है। यह गाना अजय देवगन की फिल्म 'कच्चे धागे' का है जिसे सुखविंदर सिंह ने गाया है। वीडियो में लड़के के मार्मिक भाव ने लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो में लड़के को स्कूल यूनिफॉर्म में देखा जा सकता है, जहां वह अपने दोस्तों से घिरा हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो
खबर लिखे जाने तक वीडियो को एक लाख 85 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस वीडियो को देखने के बाद लड़के की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भविष्य का रविन्द्र जैन बन सकता है यदि इसे आगे बढ़ाया जाये.. ईश्वर इसकी मदद करें।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अति सुंदर आवाज है बच्चे की"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "भगवान अत्यंत दयालु कृपालु है किसी को निराश्रित नहीं रखा, उसे किसी न किसी गुण को अवश्य दिया है।"