फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़AAP का फनी वीडियो..भगवंत मान की शाहरुख वाली एंट्री, कांग्रेस ने कसा तंज

AAP का फनी वीडियो..भगवंत मान की शाहरुख वाली एंट्री, कांग्रेस ने कसा तंज

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पंजाब में भगवंत मान पार्टी की ओर से सीएम उम्मीदवार होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान...

AAP का फनी वीडियो..भगवंत मान की शाहरुख वाली एंट्री, कांग्रेस ने कसा तंज
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 18 Jan 2022 08:11 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पंजाब में भगवंत मान पार्टी की ओर से सीएम उम्मीदवार होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया और बधाइयों की बाढ़ आ गई। खुद आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें बॉलीवुड के एक गाने के जरिए भगवंत मान की एंट्री दिखाई गई है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बॉलीवुड फिल्म 'हे बेबी' के गाने दिल दा मामला को फेस एडिट करके दिखाया गया है। इस गाने में शाहरुख खान के चेहरे पर भगवंत मान और विद्या बालन को सीएम की कुर्सी दिखाया गया है। इसके अलावा वीडियो में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी दिखाया गया है।

गाने में दिख रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं, ठीक इसी दौरान भगवंत मान की एंट्री होती है। इस वीडियो के पोस्ट होते ही यह वायरल हो गया। लोग इस पर प्रतिक्रिया देने लगे, कुछ लोगों ने इस पर मजे लिए तो कुछ लोग इस पर बुरी तरह भड़क गए। लोगों ने कहा कहा कि यह एक चीप वीडियो है।

उधर भगवंत मान के नाम के ऐलान होते ही कांग्रेस नेताओं ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें भगवंत मान को 'पेगवंत मान' बताया गया। वीडियो में भगवंत मान को 'शराबी' बताते हुए उन पर तंज कसा। इसके कुछ ही देर बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से यह वीडियो आ गया। फिलहाल दोनों पार्टियों में वीडियो वार शुरू हो गया है। यहां देखें दोनों वीडियो..

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। आप ने इस ऐलान से पहले फोन लाइन के जरिए एक सर्वे कराया। सर्वे में 93% लोगों ने भगवंत मान को आप का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने की बात कही। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि हमने पंजाब की जनता की राय के आधार पर सीएम का फेस चुना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें