फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़मध्यप्रदेश में 2 सिर 3 हाथ वाले नवजात ने लिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

मध्यप्रदेश में 2 सिर 3 हाथ वाले नवजात ने लिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

मध्यप्रदेश के विदिशा में एक महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। नवजात के शरीर में असाधारण रूप से दो सिर और तीन हाथ हैं। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल मां और बच्चा अभी दोनों स्वस्थ...

मध्यप्रदेश में 2 सिर 3 हाथ वाले नवजात ने लिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान
एजेंसी,भोपालMon, 25 Nov 2019 08:04 AM
ऐप पर पढ़ें

मध्यप्रदेश के विदिशा में एक महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। नवजात के शरीर में असाधारण रूप से दो सिर और तीन हाथ हैं। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल मां और बच्चा अभी दोनों स्वस्थ हैं।
 
जिला अस्पताल में शनिवार को जन्मे नवजात शिशु के दो सिर और तीन हाथ हैं। नवजात कंधे से जुड़ा हुआ है दोनों सिरों के बीच से तीसरा हाथ निकला हुआ है। ये मामला भोपाल से सटे विदिशा का है। जहां के सिविल अस्पताल में एक महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया। 

डॉक्टर्स की टीम ने रविवार सुबह करीब साढ़ सात बजे ऑपरेशन कर नवजात लड़के को जन्म दिया। उसे चिकित्सकों की निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है। इस नवजात शिशु को जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। 

कुरवाई के माला गांव निवासी 20 वर्षीय बबीता पत्नी जसवंत अहिरवार शुक्रवार रात को अस्पताल में भर्ती हुई। सुबह डॉक्टर्स ने महिला का ऑपरेशन कर नवजात को बाहर निकाला। 

शिशु को देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। नवजात शिशु का शरीर एक ही है, उसके दो सिर हैं दोनों सिर के बीच से तीसरा हाथ निकला हुआ है। डॉ. सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि बच्चे को दोनों मुंह से नली द्वारा आहार दिया जा रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक विदिशा में अपनी तरह का ये पहला मामला है। डॉक्टरों का कहना है, ऐसा तभी होता है जब महिला के गर्भ में पल रहा भ्रूण सही तरीके से विकसित नहीं होता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें