फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़VIRAL: अमेरिकी दुल्हन ने पहना लहंगा, वीडियो में देखिए फैमिली का रिएक्शन

VIRAL: अमेरिकी दुल्हन ने पहना लहंगा, वीडियो में देखिए फैमिली का रिएक्शन

शादी के लिए परफेक्ट ड्रेस कई लोगों का सपना होता है। जब आपकी पसंदीदा ड्रेस को फैमिली का अप्रूवल  मिल जाए तो फिर कहना ही क्या? कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका में और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

VIRAL: अमेरिकी दुल्हन ने पहना लहंगा, वीडियो में देखिए फैमिली का रिएक्शन
Deepakलाइव हिंदुस्तान,वॉशिंगटनSun, 27 Nov 2022 10:37 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शादी के लिए परफेक्ट ड्रेस कई लोगों का सपना होता है। जब आपकी पसंदीदा ड्रेस को फैमिली का अप्रूवल  मिल जाए तो फिर कहना ही क्या? कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका में और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां पर अमेरिकन दुल्हन लहंगे में अपने परिवार के सामने आती है। उसे देखते ही परिवार के लोग खुश हो जाते हैं।  वीडियो देखकर इंटरनेट पर भी लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

फैमिली और फ्रेंड्स खुश
एक अमेरिकन फैमिली में शादी थी। दुल्हन तैयार होने के लिए अपने कमरे में जाती है। होटल के कमरे के बाहर उसके परिवार के लोग और दूसरे दोस्त इंतजार कर रहे हैं। वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि जैसे ही दुल्हन लाल रंग का लहंगा पहनकर बाहर आती है, फैमिली और फ्रेंड्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। लोग तालियां बजाकर उसका स्वागत करते हैं। इसके बाद सभी हडल बनाकर उसे गोल घेरे में ले लेते हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो मेकअप और हेयर आर्टिस्ट बिनाका लूजाडो ने शेयर किया है।

लोग खूब कर रहे पसंद
वीडियो के साथ मिसेज लूजाडो लिखती हैं, ‘क्या शानदार लम्हा है हन्ना रोजर्स। आप और आपका परिवार बहुत प्यारा है। ’ वीडियो 19 नवंबर को पोस्ट किया गया है। अब तक इसे 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स भी इस पर आए हैं। एक यूजर ने लिखा, ओह माई गॉड, उनके पिता का रिएक्शन! वह ऐसे देख रहे हैं, जैसे उनकी बेटी अभी भी बस छह साल की है। एक अन्य यूजर ने लिखा क्रॉस कल्चर वेडिंग्स बेहद खूबसूरत और पॉजिटिव होती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें