फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़चीन के शहर के ऊपर दिखा खून सा लाल आसमान, देखें हैरान करने वाला वीडियो

चीन के शहर के ऊपर दिखा खून सा लाल आसमान, देखें हैरान करने वाला वीडियो

एक चीनी शहर के ऊपर के आसमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आसमान का रंग खून सा लाल दिख रहा है। इसने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स को दहशत में डाल दिया है।

चीन के शहर के ऊपर दिखा खून सा लाल आसमान, देखें हैरान करने वाला वीडियो
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 11 May 2022 12:34 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अपने अद्भुत और आश्चर्यजनक वीडियो के साथ इंटरनेट हमारा मनोरंजन करने में कभी फेल नहीं होता। इंटरनेट हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिए एक बड़ी राहत बन गया है। कुछ वीडियो हमें हंसा सकते हैं तो कुछ हमें हैरान कर सकते हैं। ऐसे वीडियो भी हैं जो विज्ञान पर सवाल खड़ा करते हैं या हमें इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए मजबूर करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चीनी शहर के ऊपर खून सा लाल आसमान दिख रहा है। 

वीडियो में, शंघाई के बंदरगाह शहर झोउशान के ऊपर आसमान को खून के लाल रंग में बदलते देखा जा सकता है। अपने घरों, बालकनियों और गलियों से रंग बदलते आसमान का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए आसपास के लोगों को घबराते हुए देखा जा सकता है। अजीब घटना के वीडियो और फोटो चीनी सोशल मीडिया वेबसाइटों, सीना और वीबो पर वायरल हो गए हैं। 

आसमान के ऐसे रंग बदलने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अटकलों और सिद्धांतों को लेकर आए हैं। कुछ लोगों ने कहा है कि घातक कोविड -19 महामारी को देश के खराब तरीके से संभालने पर लाल आसमान का अपशकुन है। एक यूजर ने कहा कि उसने ऐसा पहले कभी नहीं देखा, जबकि एक अन्य ने कहा कि यह कुछ बुरा होने का संकेत होगा। वीडियो को शेयर करने की तारीख से अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। 

वहीं ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, झोउशान मौसम विज्ञान ब्यूरो के कर्मचारियों ने कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मौसम की स्थिति अच्छी होती है और वातावरण में अधिक पानी एरोसोल बनाने लगता है जो मछली पकड़ने वाली नौकाओं की रोशनी को बिखेर सकता है, जिससे इस तरह आसमान के रंग बदल जाते हैं। जबकि वुहान में चाइना यूनिवर्सिटी ऑफ जियोसाइंसेज के अंतरिक्ष भौतिकी अनुसंधान दल के एक विशेषज्ञ ने कहा कि लाल आसमान एडवर्स सोलर और जियोमैग्नेटिक गतिविधि के कारण हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें