घर होकर भी क्यों 1 साल से टेंट में रहता है यह लड़का, दुनिया छोड़ चले दोस्त से क्या किया था वादा?
इंग्लैंड के ब्रोन्टोन का रहने वाला एक 11 वर्षीय लड़का घर होते हुए भी बीते करीब एक साल से बागीचे में टेंट लगाकर रह रहा है। दरअसल, ऐसा ये लड़का चैरिटी के लिए राशि जुटाने के लिए कर रहा है। इस साहसिक...

इंग्लैंड के ब्रोन्टोन का रहने वाला एक 11 वर्षीय लड़का घर होते हुए भी बीते करीब एक साल से बागीचे में टेंट लगाकर रह रहा है। दरअसल, ऐसा ये लड़का चैरिटी के लिए राशि जुटाने के लिए कर रहा है। इस साहसिक कारनामे से अब तक उसने 2,80,000 पाउंड से ज्यादा की रकम जुटाई है। गौरतलब है कि मैक्स वोसी ने अपने पड़ोस में रहने वाले अपने मित्र की मौत से पहले उससे ऐसा करने का वादा किया था। जिससे कि नॉर्थ डेवोन होस्पिस नामक उस संस्था की आर्थिक मदद हो सके जो उसके मित्र का ख्याल रखती थी। इस मासूम के जज्बे और हौसले को देख हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। यहां तक कि एडवेंचर प्रोग्राम के होस्ट बियर ग्रिल्स और जॉनी बिल्किंसन ने भी इसे अपना समर्थन दिया है।
कड़ाके की ठंड में भी नहीं डगमगाए कदम
डेली मेल की खबर के मुताबिक, इस साल ब्रिटेन में एक दशक की सबसे कड़ाके की ठंड और बर्फवारी देखने को मिली, लेकिन इस भीषड़ ठंड में भी मैक्स का जज्बा कायम रहा और उसने इसी टेंट में यह हाड़ कंपाने वाला मौसम बिताया। यहीं नहीं इस लड़के ने अपने जन्मदिन के साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर भी खुले में ही सेलिब्रेट किया।
एडवेंचर का शौकीन का मित्र रिक
मैक्स वोयसी ने पिछले साल 28 मार्च को नॉर्थ डेवोन होस्पिस के लिए पैसा जुटाने के लिए अपने आउटडोर एडवेंचर की शुरुआत की। यही संस्था उसके दिवंगत मित्र और पड़ोसी रिक एबॉट की देखभाल करता था। बता दें रिक ने अपनी मौत से पहले मैक्स को यह टेंट उपहार के तौर पर दिया था और उससे कुछ रोमांच भरा और साहसिक काम करने का वादा लिया था। अब मैक्स दुनियाभर के बच्चों के लिए एक मिसाल बन गया है और दुनियाभर के बच्चों को प्रेरित कर रहा है।


