Hindi Newsवायरल न्यूज़ statue of liberty fall down viral video severe storm hit city of Guaba Brazil
'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' गिर गई, ब्राजील में भीषण तूफान का कहर; वायरल वीडियो

'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' गिर गई, ब्राजील में भीषण तूफान का कहर; वायरल वीडियो

संक्षेप:

गुआइबा के मेयर मार्सेलो मारानाता ने घटना के बाद कहा कि सोमवार दोपहर को शहर में 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के झोंके आए। उन्होंने बताया कि शुरू से ही सिविल डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर विभाग की टीमें सड़कों पर तैनात रहीं। 

Dec 16, 2025 03:52 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ब्राजील के गुआइबा शहर में भीषण तूफान ने हवन मेगास्टोर के बाहर खड़ी 24 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को गिरा दिया। इसे 2020 में स्थापित किया गया था। यह मूर्ति 11 मीटर ऊंचे कंक्रीट के आधार पर खड़ी थी, जो तूफान के बाद भी पूरी तरह सुरक्षित रहा। ब्राजील की सिविल डिफेंस अथॉरिटी के अनुसार, तूफान में हवा की गति 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे यह विशाल संरचना धीरे-धीरे झुकती हुई पार्किंग लॉट में गिर जाती है। गनीमत रही कि स्टोर कर्मचारियों ने तूफान बढ़ने पर तुरंत पार्क की गई गाड़ियों को हटा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

गुआइबा के मेयर मार्सेलो मारानाता ने घटना के बाद कहा कि सोमवार दोपहर को शहर में 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के झोंके आए। उन्होंने बताया कि शुरू से ही सिविल डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर विभाग की टीमें सड़कों पर तैनात रहीं और स्थिति पर नजर रख जा रही थी। इमरजेंसी में लोगों को डिफेंस सिविल नंबर 199 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। तूफान से पहले ही अधिकारियों ने दक्षिणी क्षेत्र में गंभीर मौसम चेतावनी जारी की थी, जिसमें तेज हवाओं और जोखिमों से सतर्क रहने को कहा गया था।

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की कॉपी बनाने वाली कंपनी का बयान

इस बीच, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की कॉपी बनाने वाली कंपनी ने कहा कि इसे सभी तकनीकी मानकों के तहत बनाया गया था। घटना को लेकर तकनीकी जांच की जा रही है। यह गिर चुकी मूर्ति हवन स्टोर का एक प्रमुख लैंडमार्क थी, जो दूर से ही दिखाई देती थी। तूफान के बाद कंपनी की टीमों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया, जबकि स्टोर का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा। स्थानीय अधिकारियों ने सार्वजनिक क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की और आपदा प्रबंधन में प्रयासों की सराहना की गई। हालांकि, मूर्ति गिरने को लेकर सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाए जा रहे हैं। जांच की मांग हो रही है और जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;