सात साल के बच्चे ने रात एक बजे चाय पीने के लिए बुक कर दी Rapido, फिर... ; देखें VIDEO
सात साल के बच्चे ने रैपिडो पर रात एक बजे चाय पीने के लिए बाइक बुक कर दी। इस पर राइडर शुरुआत में तो नहीं समझ सका, लेकिन जब उसकी उम्र पता चली तो उसने राइड लेने से मना कर दिया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों एक सात साल के बच्चे द्वारा रैपिडो बाइक बुक करने का वीडियो चर्चा में है। दरअसल, इस बच्चे ने रात में एक बजे चोरी छिपकर रैपिडो बाइक बुक की ताकि वह उसे चाय पिलाने के लिए ले जा सके। इस दौरान, वह बताता है कि उसके पिता सो रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में बाइक बुक होने पर राइडर दिए गए फोन मिलाता है, तो उधर से एक बच्चे की आवाज सुनाई पड़ती है। राइडर कहता है कि सर मैं लोकेशन पर खड़ा हुआ हूं। यूनियन बैंक के सामने हूं। आप दिख नहीं रहे। इस पर बच्चा जवाब देता है कि जो कुत्ते दिख रहे हैं भौंक रहे हैं। वहीं पर हूं। इस पर राइडर कहता है कि मुझे ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। कुछ ऐसी चीज बताइए, जिससे मैं आ सकूं।
'मैं कुछ नहीं जानता, जल्दी से आओ'
इस पर बच्चा जवाब देता है कि मैं कुछ नहीं जानता, बस जल्दी से आ जाओ। राइडर कहता है कि अगर आप बताएंगे नहीं तो मैं कैसे आ जाऊंगा। क्या आप नए हैं इस इलाके में। इस पर बच्चा कहता है कि मैं सात साल का हूं अभी। इस पर राइडर चौंक जाता है और पूछता है कि आपने राइड क्यों बुक की है इतनी रात एक बजे। इस पर बच्चा जवाब देता है कि मुझे चाय पीने जाता है। इस पर राइडर कहता है कि इतनी रात में आपको चाय की प्यास लगी है। आपके पापा कहां हैं, उन्हें बुलाकर ले जाइए। क्या उन्हें पता है आपकी राइड बुक करने का। इस पर बच्चा जवाब देता है कि नहीं वे तो सो रहे हैं।
बच्चा जवाब देता है- ठीक है मत आइए
राइडर कहता है कि उनका बुलाइए तब ले जाइए, मैं ऐसे नहीं आऊंगा। इस पर बच्चा भी जवाब देता है कि ठीक है मत आओ। राइडर कहता है कि इतना छोटा बच्चा है और चाय पीने के लिए राइड बुक किया है। कैसी राइड मिल जाती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। तीन लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि राइडर ने राइड कैंसल कर दी, उसके लिए काफी रिस्पेक्ट है। एक और यूजर ने कहा कि रैपिडो वाला बंदा यूपी का है, उसे पता है कि यूपी की तमीज। एक और ने कहा कि बच्चों के हाथ में मोबाइल देने से पैरेंट्स के लिए परेशानी पैदा हो सकती है।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


