‘370 रुपए की बिरयानी’ के बाद अब डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट पर क्या बोल गई ये डॉक्टर? भड़के लोग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वीडियो क्लिप सामने आने के बाद लोगों ने हिमांशु जांगड़ा की तरह इस लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। वहीं प्रणीत मोरे एक बार फिर इस तरह की चीजों को प्रमोट करने को लेकर सवालों के घेरे में आ गए हैं।

Sejal pawar doctor make fun of dead bodies Private part on Pranit more Show

कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में ‘370 रुपए की बिरयानी’ वाला विवाद अभी थमा नहीं था कि एक और विवादित क्लिप सामने आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस क्लिप में हिमांशु जांगड़ा की तरह ही ऑडियंस में बैठी एक लड़की अपनी कहानी सुना रही होती है। लड़की खुद को डॉक्टर बताती है और इस दौरान वह लड़कों के डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट को लेकर आपत्तिजनक बात कहती है। क्लिप वायरल होते ही लोग उसके खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं।

महिला की पहचान डॉ. सेजल पवार के रूप में हुई है। मुंबई के सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज और केईएम अस्पताल से जुड़ी एमबीबीएस की छात्रा सेजल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। इंस्टाग्राम पर उसके 2.4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि विवाद सामने आने के बाद उसने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है।

शो में क्या हुआ?

इससे पहले जानते हैं कि विवाद क्यों हो रहा है। दरअसल शो में बातचीत का एक सेगमेंट चल रहा था। इस दौरान प्रणीत ने डॉक्टरों के मजाक-मस्ती को लेकर सवाल किया। इस पर डॉ. सेजल पवार ने हंसते हुए अपनी कहानी बताई, "मेडिकल कॉलेज की एनाटॉमी लैब में जब लड़कियां पुरुषों के लाशों की चीर-फाड़ करती हैं, तो वे आपस में उन मृत शरीरों के प्राइवेट पार्ट की तुलना करती हैं। हम लोग लाश के उस हिस्से को लास्ट के लिए छोड़ देते थे।" इस बात पर कॉमेडियन प्रणीत मोरे के साथ साथ हॉल में बैठे लोग भी ठहाके लगाते नजर आए।

लोगों का चढ़ा पारा

वीडियो देख लोगों का पारा हाई हो गया है। कड़ी मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों ने इस बयान को घटिया बताया है। एक मेडिकल छात्र ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एक मेडिकल छात्र के तौर पर किसी शव का मजाक उड़ाना सबसे घटिया हरकत है। मुझे आज भी एनाटॉमी बुक 'बी.डी. चौरसिया' के पहले पन्ने पर लिखी वह कविता याद है, जिसमें एक शव डॉक्टरों से कहता है कि उसे प्यार और सम्मान से छुआ जाए, क्योंकि वह समाज की भलाई के लिए अपना शरीर दान कर रहा है।”

लोगों का कहना है कि इस तरह की घटिया बातें सुनकर कोई भी परिवार अपने लोगों का शरीर मेडिकल कॉलेज को दान नहीं करना चाहेगा। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस डॉक्टर को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। लोगों का यह कहना है कि अगर 370 रुपये की बिरयानी खाकर लड़की से 'रिटर्न' मांगने वाले हिमांशु जांगड़ा की घटिया सोच के लिए उसकी नौकरी चली गई, तो मरे हुए पुरुषों के अंगों का नेशनल प्लेटफॉर्म पर मजाक उड़ाने वाली इस महिला डॉक्टर को सस्पेंड क्यों नहीं किया जा रहा।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।