दो महीने पहले कर दी थी नेपाल बाढ़ की भविष्यवाणी, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
share

नेपाल बाढ़ को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें 12 जून को एक पादरी नेपाल में बाढ़, आग या राजनीतिक संकट की भविष्यवाणी कर रहा है। नेपाल 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद अभी भी बेहाल है।

NEPAL VIRAL
नेपाल बाढ़ की दो महीने पहले कर दी थी भविष्यवाणी

नेपाल में आई बाढ़ की तबाही से अभी तक पहाड़ी देश उबरने की कोशिश कर रहा है। अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी के मन में एक ही बात है कि अगर इस बाढ़ की जानकारी कुछ घंटे पहले ही मिल जाती, तो जान गंवाने वाले तमाम लोगों को बचाया जा सकता था। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति 2 महीने पहले नेपाल पर आने वाली विपत्ति की भविष्यवाणी करता हुआ नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया साइट यूट्यूब पर 'येशुआ गॉस्पेल मिनिस्ट्रीज' नामक चैनल पर 12 जून 2026 को एक वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो में पादरी पेरेज एनडी नेपाल में आने वाली समय की घटनाओं के बारे में बताता हुआ नजर आता है। वह कहता है वहां बाढ़, आग और आतंक के साथ-साथ राजनीतिक उथल-पुथल की घटना हो सकती है। अब उसकी बाढ़ की बात को लोग हालिया समय में हुई घटना से जोड़कर देख रहे हैं।

वीडियो में पादरी एनडी पेरेज नेपाल में आने वाली बाढ़ का जिक्र करता है। वह कहता है,"मैं बाढ़ देख पा रहा हूं। मैंने पानी देखा है। नेपाल में लोगों के घरों को पानी में डूबा हुआ देखा है। नेपाल देश के लिए प्रार्थना करें।"

नेपाल में बाढ़ के अलावा कई अन्य दावे भी किए

नेपाल को लेकर पादरी ने केवल बाढ़ की भविष्यवाणी नहीं की, बल्कि कई और भी डरावनी भविष्यवाणी की हैं। वायरल वीडियो में वह कहता है, "आज 12 जून, 2026 है। मैं नेपाल में जबरदस्त आग और जलता हुआ जंगल देख रहा हूँ। नेपाल के जंगलों वाले इलाकों को लेकर सावधान रहें। मैं नेपाल में जबरदस्त भूकंप भी आते हुए देख रहा हूँ और यह भूकंप 7 से 8 तीव्रता का होगा। मैंने देखा कि इसमें कुछ लोगों की जान चली गई। मैंने बाढ़ भी देखी।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पादरी ने नेपाल में राजनीतिक संकट और बाढ़ की भविष्यवाणी की। उसने कहा, "मैंने पानी देखा और नेपाल में लोगों के घरों को पानी में डूबे हुए देखा। नेपाल देश के लिए प्रार्थना करें। मैं नेपाल में राजनीतिक संकट भी देख रहा हूँ। मैं नेपाल में राजनीतिक संघर्ष देख रहा हूँ। मैं नेपाल में एक खास तरह की ठंड देख रहा हूँ, जिससे लोग बीमार पड़ेंगे और लोगों को खांसने पर खून आएगा।"

बता दें, कुछ लोग इस वीडियो को नेपाल में हाल के समय में आई बाढ़ से जोड़कर देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करने वाले अकाउंट ने भी इसी बात का जिक्र किया। इसके कैप्शन में लिखा गया कि इस रैंडम वीडियो ने मेरा ध्यान अपनी तरफ खींचा। बाढ़ आने से 2 महीने पहले ही किसी ने इसकी भविष्यवाणी कर दी थी।

नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। इस बाढ़ की वजह से करीब 1,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अभी भी 4000 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। हाइड्रोपावर टनल में फंसे कई लोगों के रेस्क्यू के लिए चीन और भारत के इंजीनियर ऑपरेशन चला रहे हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsवायरल न्यूज़ दो महीने पहले कर दी थी नेपाल बाढ़ की भविष्यवाणी, इंटरनेट पर वीडियो वायरल