
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने AI का ऐसा इस्तेमाल किया कि हो गया ट्रोल, क्या छाप दिया
डॉन ने कारोबार की खबरों वाले पेज पर छपे एक आर्टिकल में ChatGPT को दिए प्रॉम्प्ट को ही छाप दिया है। इसे लेकर अखबार को ट्रोल किया जा रहा है और लोग उसके पेशेवर रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। कई पाकिस्तानी यूजर्स ने लिखा है कि आखिर इतना पुराना और नामी अखबार कैसे इस तरह काम कर सकता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। कॉन्टेंट इंडस्ट्री में भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं और अकसर ChatGPT जैसे टूल्स को प्रॉम्प्ट देकर आर्टिकल तैयार कराए जा रहे हैं। लेकिन पाकिस्तानी अखबार डॉन ने इसक ऐसा प्रयोग किया है कि ट्रोल हो गया। अखबार ने कारोबार की खबरों वाले पेज पर छपे एक आर्टिकल में ChatGPT को दिए प्रॉम्प्ट को ही छाप दिया है। इसे लेकर अखबार को ट्रोल किया जा रहा है और लोग उसके पेशेवर रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। कई पाकिस्तानी यूजर्स ने लिखा है कि आखिर इतना पुराना और नामी अखबार कैसे इस तरह काम कर सकता है।

यह प्रॉम्प्ट 12 नवंबर के अखबार में बिजनेस पेज पर छपा था। यह लेखा था कि अक्तूबर में ऑटो सेल्स में इजाफा हुआ है। यह लेख ChatGPT द्वारा तैयार कराया गया था और उसके प्रमाण के रूप में आर्टिकल की आखिरी लाइनें वायरल की जा रही हैं। इसमें लिखा था, 'यदि आप कहें तो मैं आपके लिए फ्रंट पेज स्टाइल में भी आर्टिकल तैयार कर सकता हूं। कुछ आंकड़े दे सकता हूं और पूरा लेआउट इन्फोग्राफ की तरह तैयार कर सकता हूं। इससे पाठक ज्यादा प्रभावित होंगे। क्या आप चाहते हैं कि मैं ऐसे भी कुछ बदलाव कर दूं?'
अखबार में प्रॉम्प्ट का छपना था कि अखबार की कटिंग वायरल हो गई। पाकिस्तान में सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा कि आखिर डॉन अब कैसे छपता है और क्या इसकी यही क्वॉलिटी है। एक यूजर ने लिखा कि मैं 12 नवंबर का अंक पढ़ रहा था। इसी दौरान मेरी नजर एक लेख पर गई और उसमें नीचे ChatGpt का प्रॉम्प्ट मिला। पढ़ने से साफ था कि पूरा लेख ही AI से तैयार कराया गया है। सवाल है कि आखिर डॉन को क्या हुआ है। एक ऐसा अखबार जिसकी इतनी पहचान रही है। क्या वह इस तरह से छप रहा है।
एक एक्स यूजर ने लिखा कि ये लोग मीडिया एथिक्स पर दुनिया को बताते हैं और खुद AI से लेख तैयार करके छाप रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि डॉन के चेहरे से मास्क खिसक गया है। उनका पूरा ड्रामा उजागर हो गया है। बता दें कि डॉन को विभाजन से पहले 1941 में दिल्ली से ही लॉन्च हुआ था। फिर पाकिस्तान का निर्माण हुआ तो उसकी प्रिटिंग लाहौर समेत अन्य पाकिस्तानी शहरों से होने लगी। इसकी शुरुआत एक साप्ताहिक के तौर पर हुई थी और फिर यह दैनिक अखबार हो गया।

लेखक के बारे में
Surya Prakashलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


