पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, कराची की गलियां देख हैरत में पड़े लोग, VIDEO वायरल
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान के मशहूर शहर कराची का बताया जा रहा है, जहां नवरात्रि की धूम नजर आ रही है।

नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्त दुर्गा माता के नौ रूपों की आराधना में तल्लीन हैं। यह त्योहार 3 अक्टूबर से शुरू है और पूरे देश में जोर-शोर से मनाया जा रहा है। लेकिन इस बार जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह यह है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी नवरात्रि की धूम है। कराची में आयोजित हो रही नवरात्रि की पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।
इस वीडियो को iamdheerajmandhan नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कराची के एक मंदिर में भक्तों ने दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित की है और वहां भव्य पूजा हो रही है। दुर्गा माता के पंडाल को रोशनी से सजाया गया है और बड़ी संख्या में भक्त वहां इकट्ठा हो रहे हैं। यह वीडियो पाकिस्तान के एक यूट्यूब इन्फ्लुएंसर द्वारा भी साझा किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद यूट्यूबर ने लिखा, "पाकिस्तान के कराची में नवरात्रि का चौथा दिन है। इस क्षेत्र में मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद और चर्च पास-पास स्थित हैं। इस जगह को मिनी इंडिया कहा जाता है, लेकिन मैं इसे पाकिस्तान कहता हूं।"
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने खूब लोकप्रियता हासिल की है। कम समय में ही इस वीडियो को 1.27 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 12,600 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिनमें से कुछ ने लिखा, "यह पाकिस्तान है और मैं यहां विविधता, शांति और एकता देखना चाहता हूं।" वहीं किसी ने कहा, "कराची में नवरात्रि की असली धूम दिखाई दे रही है।" कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि पाकिस्तान में भी इस तरह से नवरात्रि मनाई जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


