मुन्नाभाई फेम ऐक्टर संग फास्टैग पर हो गया खेल, स्कैम की आशंका; Video वायरल
फास्टैग को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे सामने आते हैं। इसी कड़ी में मुन्नाभाई एमबीबीएस फेम ऐक्टर, अश्विन मुश्रान ने दावा किया है। मुश्रान का कहना है कि हाइवे पर जाते हुए फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद उनसे पेनाल्टी चुकाने के लिए कहा गया।

फास्टैग को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे सामने आते हैं। इसी कड़ी में मुन्नाभाई एमबीबीएस फेम ऐक्टर, अश्विन मुश्रान ने दावा किया है। मुश्रान का कहना है कि हाइवे पर जाते हुए फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद उनसे पेनाल्टी चुकाने के लिए कहा गया। अश्विन मुश्रान ने इसको लेकर स्कैम की आशंका जताई है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में अभिनेता ने अपने इस अनुभव पर बात की है। इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तमाम लोग कमेंट सेक्शन में अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं।
आखिर हुआ क्या था
अश्विन मुश्रान के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब वो मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ड्राइव कर रहे थे। इसी दौरान टोल बूथ ऑपरेटर ने उनसे कहाकि उनका जो अकाउंट फास्टैग से लिंक है, उसमें बैलेंस कम है। इसके बाद मुश्रान से 200 रुपए की पेनाल्टी देने के लिए कहा गया। हालांकि बाद में चेक करने पर पता चला कि उनके फास्टैग अकाउंट में 3000 रुपए से ज्यादा की रकम थी। इसके बाद अभिनेता के मन में सवाल आया कि कहीं उनसे गलत ढंग से तो पैसे नहीं लिए गया है। इससे उन्हें फास्टैग स्कैम की आशंका हुई।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
अभिनेता ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि घटना को इग्नोर करने की जगह इसके बारे में जानकारी जुटाने का फैसला किया। वापस आते समय उनकी कार टोल प्लाजा पर आराम से गुजर गई और फास्टैग से जुड़ा कोई इश्यू नहीं हुआ। मुश्रान का दावा है कि जब उन्होंने फास्टैग बैलेंस होने की बात कही तो मामला टोल बूथ के सुपरवाइजर तक पहुंचा। इसके बाद उनकी 200 रुपए की पेनाल्टी भी वापस कर दी गई। हालांकि घटना के पीछे की सही वजह बताई नहीं गई। इस वीडियो को देखने के बाद तमाम लोग फास्टैग स्कैम को लेकर अलर्ट रहने की बात कर रहे हैं।
ऐसे करें बचाव
अगर आप भी फास्टैग स्कैम से बचे रहना चाहते हैं तो यात्रा शुरू करने से पहले अपना फास्टैग बैलेंस चेक करें। इसका स्क्रीनशॉट लेकर भी रख लें, ताकि अगर कोई इशू हो तो इसे बतौर सबूत दिखा सकें। अगर कोई टोल अधिकारी आपसे फास्टैग बैलेंस कम होने की बात करता है तो फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए कहें। अभिनेता मुश्रान ने कहाकि कभी भी जल्दबाजी में अतिरिक्त पेमेंट न करें और पहले अपने फास्टैग अकाउंट को चेक करें। इस तरह की सिचुएशन होने पर 70395 86803 फोन करें।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


