
स्विगी पर इस साल सबसे ज्यादा क्या हुआ ऑर्डर, बिरयानी, बर्गर, पिज्जा में सबसे ज्यादा डिमांड किसकी
स्वाद के दीवानों के लिए भी बीता साल काफी यादगार रहा। इन सबके बीच ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने-पीने का सामान पहुंचाने वाले मंच स्विगी ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की।
स्वाद के दीवानों के लिए भी बीता साल काफी यादगार रहा। इन सबके बीच ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने-पीने का सामान पहुंचाने वाले मंच स्विगी ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2025 में भारतीयों ने बिरयानी, बर्गर, पिज़्ज़ा और डोसा खूब खाए। ‘हाऊ इंडिया स्विगीड’ रिपोर्ट के 10वें संस्करण में मंच पर उपयोगकर्ताओं द्वारा दिए गए ऑर्डर के आधार पर साल की खाद्य डिलिवरी की खास बातें बताई गई हैं।
स्थानीय खानों की बढ़ी डिमांड
स्विगी की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2025 में 9.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की गईं। यह यूजर्स की पसंदीदा बनी रहीं। इसके बाद बर्गर के 4.42 करोड़ ऑर्डर, पिज्जा के 4.01 करोड़ ऑर्डर और डोसा के 2.62 करोड़ ऑर्डर आए। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय खानों के प्रति प्यार है। पहाड़ी खाने में नौ गुना बढ़ोतरी हुई, जबकि मालाबार, राजस्थानी, मालवणी और अन्य क्षेत्रीय खानों के ऑर्डर में भी पिछले एक साल में लगभग दोगुना बढ़ोतरी हुई।

लंच से ज्यादा डिनर ऑर्डर
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि रात्रि भोजन के ऑर्डर दोपहर के भोजन के ऑर्डर से लगभग 32 प्रतिशत ज़्यादा थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वैश्विक खाने भी इसमें शामिल हुए, जिसमें मैक्सिकन (1.6 करोड़ ऑर्डर), तिब्बती (1.2 करोड़ से ज़्यादा ऑर्डर), कोरियन (47 लाख ऑर्डर) उपभोक्ताओं के पसंदीदा बन गए।

लेखक के बारे में
Deepak Mishraलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




