पाकिस्तान की विधानसभा में विधायकों ने काटा बवाल, जमकर चले लात-घूसे; देखें VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • राहत मामलों के विशेष सहायक नेक मोहम्मद दावर के समर्थकों ने दक्षिण वजीरिस्तान से पीटीआई विधायक इकबाल वजीर के खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। इससे ठीक दो दिन पहले मोहम्मद दावर और इकबाल वजीर के बीच भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद दोनों के समर्थक आपस में ही भिड़ गए।

पाकिस्तान विधानसभा वीडियो

पाकिस्तान की एक विधानसभा में जमकर बवाल हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायकों के बीच जमकर लात-घूसे चल रहे हैं। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा की है। पीटीआई के एक विधायक ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री के समर्थकों को यह बात पसंद नहीं आई। इसके बाद सदन में ही बवाल शुरू हो गया। दोनों पक्ष के विधायकों के बीच जमकर मारपीट हुई।

विधायकों के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुलाम अब्बास शाह के द्वारा शेयर किया गया है। उन्होंने पोस्ट का कैप्शन दिया, 'पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में सरकार और विपक्षी सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले और कपड़े भी फट गए।'

आपको बता दें कि बीते मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया था। सदन चल रहा था। इसी दौरान राहत मामलों के विशेष सहायक नेक मोहम्मद दावर के समर्थकों ने दक्षिण वजीरिस्तान से पीटीआई विधायक इकबाल वजीर के खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। इससे ठीक दो दिन पहले मोहम्मद दावर और इकबाल वजीर के बीच भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद दोनों के समर्थक आपस में ही भिड़ गए।

विधानसभा में मौजूद सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। यह हंगामा काफी देर तक चला। आखिरकार उन्हें शांत करने में सफलता मिली। आपको बता दें कि विधानसभा स्पीकर के सदन से जाते ही हंगामा हुआ मारपीट हुई।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।