पुणे में पवित्र जल से भरा चमत्कारी पेड़? पूजा करने लगे लोग; फिर सामने आई सच्चाई

Jun 10, 2025 05:42 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share

viral video: पुणे में एक जगह पर पेड़ से पानी निकलने की वीडियो वायरल हो रही है। स्थानीय निवासियों ने पानी निकलने की इस घटना को दिव्य माना और पेड़ की पूजा करनी शुरू कर दी। हालांकि पेड़ घटना के बाद में नगर निगम की जांच में सच्चाई कुछ और ही सामने आई।

पुणे में पवित्र जल से भरा चमत्कारी पेड़? पूजा करने लगे लोग; फिर सामने आई सच्चाई

कहते हैं कि कोई भी चमत्कार तभी तक चमत्कार रहता है, जब तक की उसके पीछे की सच्चाई सामने नहीं आ जाती। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक चमत्कारी पेड़ से पानी निकलते देख लोग उसकी पूजा करने लगे। अंधविश्वास इतना बढ़ा की लोगों ने उसके जल को पवित्र जल मानकर उसके ऊपर हल्दी, फूल और सिंदूर चढ़ाना शुरू कर दिया। बाद में जब नगरपालिका वालों तक इसकी जानकारी पहुंची तो उन्होंने जांच की। इसके बाद पता चला की यह पानी को चमत्कारी वजह से नहीं आ रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक यह घठना पिंपरी के प्रेमलोक पार्क में हुई। यहां गुलमोहर के पेड़ को पवित्र मानकर पूजा करने वाले लोगों का एक वीडियो वायरल हो गया,जिससे आस पास के लोगों ने वहां आकर उसको पवित्र मानते हुए उसकी पूजा करनी शुरू कर दी।

पुणेकर न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेड़ से अचानक बह रहे पानी को देखकर लोगों को लगा कि यह कोई दिव्य पेड़ हैं और उन्हें एक दिव्य पेड़ के दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। जब पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम के पास इस बात की जानकारी पहुंची तो उन्होंने जांच की। जांच के बाद पता चला कि यह कोई चमत्कार नहीं था बल्कि पेड़ के नीचे एक पाइपलाइन थी, जिसकी वजह से यह पानी आ रहा था।

अधिकारी के मुताबिक, "यह कोई चमत्कार नहीं था, पेड़ के नीचे एक पुरानी पानी की पाइपलाइन गुजरती है। रिसाव की वजह से पानी पेड़ के खोखले तने से होकर ऊपर आ गया।"

नगर निगम अधिकारियों ने इस घटना की जांच करने के बाद पानी की सप्लाई बंद कर दी और पेड़ को उसकी जगह से हटाए बिना ही पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।