चीन का ग्रेट हॉल देख चौंधिया गईं मार्को रुबियो की आंखें, वायरल हो रहा वीडियो; इंटरनेट पर क्या बोले लोग

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मार्को रुबियो अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन पहुंचे हैं। यहां चीनी अधिकारियों के बीच होने वाली अहम बैठक से पहले रूबियो छत की सुंदरता की तारीफ किए बिना रह नहीं पाए।

चीन का ग्रेट हॉल देख चौंधिया गईं मार्को रुबियो की आंखें, वायरल हो रहा वीडियो; इंटरनेट पर क्या बोले लोग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को अपने कई अधिकारियों के साथ चीन पहुंचे हैं। इस सूची में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भी नाम है। अब इस दौरे से मार्क रूबियो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे बीजिंग के ग्रेट हॉल की सुंदरता को देखकर चौंकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका हावभाव बेहद असामान्य नजर आ रहा है। रुबियो बार बार हाथ उठाकर छत की ओर इशारा करते दिखे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

वीडियो कथित तौर पर बीजिंग के 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल' का है। रुबियो चीनी अधिकारियों संग एक अहम कूटनीतिक बैठक के लिए यहां पहुंचे थे। बैठक से पहले रुबियो हॉल की भव्यता, खासकर उसकी छतों की शानदार सजावट को देखकर अचरज में पड़ गए। वे टकटकी लगाकर छत को निहारते हुए कैमरे में कैद हो गए।

ग्रेट हॉल में बैठ सकते हैं 10 हजार से ज्यादा लोग

बता दें कि ग्रेट हॉल में चीन की संसद यानी नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की बैठक होती है। इसकी छत पर भव्य 'लाल सितारा' और चारों ओर कमल की पंखुड़ियों जैसी नक्काशी बनी है। इसे सोवियत और चीनी कला का शानदार मिश्रण बताया जाता है। इस हॉल में 10 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की योजना है। इसी भव्यता ने मार्को रुबियो का ध्यान खींच लिया।

क्या कह रहे लोग

सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। लोग मजे लेते हुए कह रहे हैं कि हॉल की सुंदरता से रुबियो मंत्रमुग्ध हो गए कि राजनीति ही भूल गए। एक यूजर ने लिखा, “रुबियो के वापस आने का इंतजार करो। अब उनके पास चीन पर हमला करने के लिए नया प्वॉइंट मिल गया कि चीन लोगों के मेहनत के पैसों को कैसे बर्बाद कर रहा है।” वहीं एक दूसरे यूजर ने मजाक में रुबियो के शब्दों में कहा, “अब हम वाइट हाउस को भी ऐसे ही सजाएंगे।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या रूबियो ने पहले कुछ ऐसा देखा नहीं था!”

चीन में एंट्री थी बैन

गौरतलब है कि चीन ने 2020 में सीनेटर रहते हुए रुबियो पर प्रतिबंध लगाए थे और देश में घुसने पर भी रोक लगा थी। ऐसे में अब वे बीजिंग कैसे पहुंचे इसकी चर्चा भी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूबियो ने आधिकारिक फाइलों में रुबियो के नाम की स्पेलिंग में थोड़ा बदलाव कर दिया है। इस 'नाम बदलने' के फॉर्मूले से उन्हें प्रतिबंधों का उल्लंघन किए बिना बीजिंगनए घुसने की इजाजत मिल गई।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।