Hindi Newsवायरल न्यूज़ man in West Bengal ordered vegetarian food from Swiggy on Diwali found chiken
दिवाली पर स्विगी से ऑर्डर किया मटर मशरूम, डिलीवर हुआ तंदूरी चिकन; घर में मचा हंगामा

दिवाली पर स्विगी से ऑर्डर किया मटर मशरूम, डिलीवर हुआ तंदूरी चिकन; घर में मचा हंगामा

संक्षेप:

यूजर ने स्वीकार किया कि गलतियां हो सकती हैं, लेकिन कुछ गलतियां भावनात्मक और सांस्कृतिक सीमाओं को पार करती हैं, जो गहरी चोट पहुंचाती हैं। भारत जैसे विविध देश में भोजन और आस्था व्यक्तिगत और गहरे मायने रखते हैं।

Oct 21, 2025 02:28 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति ने दीपावली के अवसर पर स्विगी से शाकाहारी भोजन ऑर्डर किया। मगर, इसकी बजाय नॉन-वेजिटेरियन डिश उसके घर पर डिलीवर की गई। शख्स ने लिंक्डइन पर यह जानकारी दी और यह पोस्ट वायरल हो गई है। सुमित अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने स्विगी के जरिए रंग दे बसंती ढाबा से मटर मशरूम ऑर्डर किया था, लेकिन उनके घर तंदूरी चिकन क्लासिक डिलीवर हुआ। अग्रवाल ने इसे अपने परिवार के लिए भावनात्मक आघात बताया, खासकर क्योंकि उनकी मां विवाह के बाद से कट्टर शाकाहारी हैं और इस घटना से वे गहरे सदमे में हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:शादी कैंसिल, हग किया था उसके पैसे निकालो; लड़की की डिमांड से सकते में मंगेतर

सुमित अग्रवाल ने लिखा कि पूजा के बाद शाकाहारी भोजन की उम्मीद में जब डिब्बा खोला गया, तो उसमें मांस मिलने से घर में सन्नाटा छा गया। वह इस घटना को केवल एक डिलीवरी गलती से ज्यादा कुछ मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोजन उनके परिवार की आस्था, पवित्रता और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने स्वीकार किया कि गलतियां हो सकती हैं, लेकिन कुछ गलतियां भावनात्मक और सांस्कृतिक सीमाओं को पार करती हैं, जो गहरी चोट पहुंचाती हैं। यूजर ने जोर देकर कहा कि भारत जैसे विविध देश में भोजन और आस्था व्यक्तिगत और गहरे मायने रखते हैं, इसलिए सांस्कृतिक संवेदनशीलता का सम्मान करना जरूरी है।

स्विगी ने नहीं दिया अब तक कोई जवाब

अग्रवाल ने अपनी पोस्ट का उद्देश्य नाराजगी जताना नहीं, बल्कि इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाना बताया ताकि अन्य परिवारों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। यूजर ने अपनी पोस्ट में स्विगी और रेस्टोरेंट के लिए संदेश छोड़ा, 'हम आशा करते हैं कि भविष्य में कोई और परिवार इस तरह की स्थिति से न गुजरे, क्योंकि प्लेट में परोसी गई चीजें केवल स्वाद से परे जाकर आस्था और सम्मान को प्रभावित करती हैं।' हालांकि, स्विगी ने अभी तक इस वायरल पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह घटना 20 अक्टूबर को सामने आई है, जब लोग दीपावली के पर्व को धूमधाम से मना रहे थे।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।