Hindi Newsवायरल न्यूज़ man converting train washroom into personal sleeping space in viral video
ट्रेन के वॉशरूम में गद्दा डालकर सो गया, टॉयलेट नहीं मानो केबिन हो; वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग

ट्रेन के वॉशरूम में गद्दा डालकर सो गया, टॉयलेट नहीं मानो केबिन हो; वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग

संक्षेप:

वायरल वीडियो में व्यक्ति ट्रेन के टॉयलेट क्यूबिकल में आराम से लेटा हुआ नजर आ रहा है। उसके चारों ओर यात्रा की जरूरी चीजें बिखरी हुई हैं। उसने वॉशरूम की खिड़की से बांधकर बेड भी लटकाया हुआ है, यह निजी केबिन मालूम होता है।

Sat, 25 Oct 2025 08:44 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रेलवे से जुड़ी अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने लोगों को हंसाया और चिंतित भी किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में एक शख्स ट्रेन के वॉशरूम को सोने की जगह के तौर पर इस्तेमाल करता दिख रहा है। वीडियो को अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे एक कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया है, जिसने रेलवे प्लेटफॉर्म से यह अनोका नजारा रिकॉर्ड किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:'फेविकोल का मजबूत जोड़ होता तो..', फ्रांस की रानियों के गहनों की चोरी पर लिए मजे

वायरल वीडियो में व्यक्ति ट्रेन के टॉयलेट क्यूबिकल में आराम से लेटा हुआ नजर आ रहा है। उसके चारों ओर यात्रा की जरूरी चीजें बिखरी हुई हैं। उसने वॉशरूम की खिड़की से बांधकर बेड भी बाहर लटकाया हुआ है, जिससे यह एक निजी केबिन जैसा मालूम होता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, 'भाई ने वॉशरूम को बेडरूम बना दिया।' इसके बाद वह व्यक्ति से दिख रहे सामानों के बारे में पूछता है कि क्या ये पूरा घर का सामान है? इस पर यात्री बेफिक्री से जवाब देते हुए ‘हां’ बोलता है।

किस तरह के आए कमेंट्स

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस स्थिति को मजाकिया बताया है। वहीं, कई लोग इसे सार्वजनिक स्वच्छता और साझा सुविधाओं के दुरुपयोग का मामला बता रहे हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की, 'वह यात्रा का असली मजा ले रहा है, जबकि अन्य खड़े होने के लिए जूझ रहे हैं।' दूसरे ने मजाक में कहा, 'अधिकारियों को उसे अगले स्टेशन पर उतारना होगा।' इस वीडियो ने भारतीय ट्रेनों की स्थिति, जगह की कमी और यात्रियों की सार्वजनिक संपत्ति के प्रति लापरवाही को लेकर बहस शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।