बेबी किंग कोबरा को नंगे हाथों पालता दिखा शख्स, लोगों ने बताया डरावना, बोले- यह पागलपन है
- king cobra: वायरल वीडियो में एक शख्स दुनिया के सबसे जहरीले सांप किंग कोबरा के बच्चे को अपने हाथों से सहलाता हुआ दिख रहा है। अपने छोटे शरीर के बाद भी कोबरा उसे डराने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा हैय़।
दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक किंग कोबरा बेहद ही डरावना दिखाई देता है। पूरी दुनिया में मशहूर इस सांप की कहीं पर पूजा होती है तो कई लोग इससे आकर्षित होते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोबरा के एक बच्चे को अपने हाथों से सहलाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की इसमें दिलचस्पी जाग गई है।
इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड ऑफ स्नैक अकाउंट द्वारा डाले गए इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुकै हैं। इस वीडियो मे एक आदमी नंगे हाथों से कोबरा के बच्चे को सिर को धीरे से सहलाता हुआ दिखाई दे रहा है। सांप का बच्चा इंसानी पकड़ से कसमसाता है लेकिन वह उसे छोड़ता नहीं है। अपने छोटे शरीर के बाद भी कोबरा लगातार अपने आप को सतर्क और खतरनाक दिखाने की कोशिश करता है। वीडियो के सोशल मीडिया पर डाले जाते ही लोगों ने अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उस व्यक्ति के इस हिम्मत भरे काम के लिए उसकी तरीफ की तो कई ने सांप को इस तरीके से रखने की आलोचना भी की।
एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत ही अद्भुत है। इंसान और सांप के बीच में भरोसे का ऐसा क्षण बहुत ही दुर्लभ है।
एक और यूजर ने व्यक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि सांप को पालने का ख्याल बहुत सुंदर है लेकिन मुझमें इतनी हिम्मत नहीं की मैं ऐसा कर सकूं। कई इंटरनेट यूजर्स ने व्यक्ति की आलोचना भी की। एक यूजर ने कहा कि यह वास्तव में पागल पन है। जहरीले जानवरों को पालने या छूने के पहले हमें सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। एक और शख्स ने लिखा की यह एक पल में ही गलत हो सकता है। ख्याल रखना चाहिए।
हालांकि कोबरा के बच्चे का यह वीडियो पहली बार वायरल नहीं हो रहा है। इसके पहले भी एक वायरल वीडियो में एक आदमी कोबरा के अंडे से निकले एक छोटे सांप को पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा था। छोटा सा सांप अपनी जीभ को हिलाता हुआ दिखाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों के मन को आश्चर्य से भर दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।