सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुई कर्नाटक की कार, स्टिकर पर क्या लिखा है ऐसा
कर्नाटक में एक कार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किए इस वीडियो में एक मारुति आल्टो कार नजर आ रही है।

कर्नाटक में एक कार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किए इस वीडियो में एक मारुति आल्टो कार नजर आ रही है। इस कार पर स्टिकर लगा है, ‘कीप डिस्टेंस, ईएमआई पेंडिंग’। यह वीडियो कर्नाटक स्थित मंगलुरु के सर्किट हाउस रोड का है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह का कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से इसे इंस्टाग्राम पर 54 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। लोगों ने इस पर मजाकिया लहजे में खूब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक ही वक्त में फनी और सैड। एक अन्य यूजर ने लिखा, लड़के हंसेंगे, लेकिन बड़े लोग इसका दर्द महसूस करेंगे। एक तीसरे शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘बैंक के प्रति काफी लॉयल है।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘इंडिया बिगिनर्स के लिए नहीं है।’ वहीं, तमाम अन्य लोगों ने इस पर हंसने और रोने वाली इमोजी बनाई हैं।
पहली बार नहीं
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का स्टिकर लगी कार ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा है। इससे पहले तमिलनाडु की एक कार सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सफेद रंग की यह मारुति सुजुकी एक घर की पार्किंग स्पेस से बाहर आ रही थी। इस कार पर एक स्टिकर लिखा था कि जिस पर लिखा था, ‘मेरी मदर कार बीएमडब्लू है।’ कुछ ही पलों में कैमरा घूमता है और वहां हकीकत में एक बीएमडब्लू पार्क की हुई नजर आती है।

लेखक के बारे में
Deepak Mishraलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




